खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग कल से

0

बारह लाख की इनामी राशि होंगी दाँव पर

महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की अनूठी पहल

RANCHI :पुरे देश मे विभिन्न. खेलो मे महिला खिलाड़ियों को खोज और विकास तथा प्रोत्साहन को दृष्टि से आयोजित खेलो इंडिया लीग के तहत ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियन मे खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता का आगाज कल से होगा।

24 से 27 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता मे पूर्व मे देश के विभिन्न जोन मे आयोजित प्रतियोगिता के पढ़कर विजेता कुल 256 खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे।

लीग के सफलता पूर्वक संचालन के लिए 40 सदस्यों वाली तकनीकी समिति नियुक्त की गयी है।
कल होगा रजिस्ट्रेशन :
इस वीमेन नेशनल लीग के भागीदार महिला खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और वजन  किया जायेगा और  25 से 27 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
कल अपराह्न तीन बजे ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियम मे उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।
रांची की राज्य सभा सांसद श्रीमती. महुआ माजी सहित समरी लाल विधायक रांची और झारखण्ड. शिक्षा परियोजना की निदेशक आई ए एस अधिकारी श्रीमती किरण पासी के द्वारा लीग का शुभारम्भ होगा।

इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी भाग लेंगे।

महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा विजेता महिला खिलाड़ियों के बारह लाख की राशि वितरित की जाएगी।

यह जानकारी देते वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सी इ ओ श्री सुहेल अहमद और झारखण्ड वुशु के श्री शैलेन्द्र दुबे ने बताया की प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *