अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राष्ट्रीय निर्णायक, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस का पूरे राज्य मे मनाया गया जन्मदिन

0

जन्मदिन को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया गया

RANCHI: झारखंड वॉलीबॉल संघ की कार्यकारिणी समिति ने अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राष्ट्रीय निर्णायक, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव,

रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष, एक अच्छे खेल प्रशासक तथा गुरु शेखर बोस जी के जन्मदिन 03 अप्रैल को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर राज्य के सभी जिला संघों ने अपने-अपने जिला मुख्यालय में वाॅलीबाॅल से संबंधित कायर्क्रम यथा- प्रदर्शनी वाॅलीबाल मैच, वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन,

कार्यशाला एवं अन्य कायर्क्रमों का आयोजन किया गया।

राज्य के कई जिलों में वॉलीबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसके अतिरिक्त बॉलीबॉल से संबंधित अन्य गतिविधियां भी आयोजित कर उपस्थित खिलाड़ियों के बीच केक व मिठाईयों का वितरण भी किया गया।

देवघर जिला वाॅलीबाल संध के द्वारा श्री शेखर बोस के नाम से जिला के उभरते खिलाड़ी हेतु शेखर बोस खेल रत्न पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी खेल में जिला का नाम उँचा करने वाले खिलाड़ी को दिये जाने का निर्णय लिया गया। तथा झारखण्ड वाॅलीबाल दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गढ़वा में प्रदर्शनी मैच एवं खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया।

गोड्डा में जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन एवं उनके बीच केक काटा गया।

साहेबगंज में खिलाड़ियों के द्वारा केक काटा गया, दुमका में प्रदर्शनी मैच एवं खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, पाकुड़ में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया।

जामताड़ा में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, पलामू में खिलाड़ियों के बीच केक काटा गया एवं वितरण किया गया।

लातेहार में खिलाड़ियों के बीच केक काटा गया, लोहरदगा में पुलिस लाइन मैदान में प्रदशर्नी मैच तथा खिलाड़ियों के बीच यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिए।

खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरण, गुमला में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, सिमडेगा में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, खूंटी एवं पूर्वी सिंहभूम में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, पश्चिमी सिंहभूम में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया तथा प्रदर्शनी मैच का आयोजन, सरायकेला- खरसावां में प्रदर्शनी मैच तथा खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया।

गिरीडीह में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, रामगढ़ में प्रदर्शनी मैच एवं खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, हजारीबाग में प्रदर्शनी मैच  तथा खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया।

चतरा में खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया, कोडरमा में प्रदर्शनी मैच  एवं खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया। बोकारो में एक प्रदर्शनी मैच  एवं खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया।

धनबाद में प्रदर्शनी मैच  एवं खिलाड़ियों द्वारा केक काटा गया।

रांची जिला में केक काटा गया तथा खिलाड़ियों को केक एवं मिठाई खिलाकर पूरे राज्य की ओर से शेखर बोस को स्वस्थ एवं क्रियाशील रहने की शुभकामना दी गई।

श्री बोस के जन्मदिन झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर०के० आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील सहाय, सचिव, शेखर बोस, वरीय उपाध्यक्ष किरण थाम्पकिंसन, निदेशक , पूर्व निदेशक खेल एवं युवा कार्य सरोजनी लकड़ा, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष – उत्तम राज, संजय ठाकुर, सूरज प्रकाश लाल, देवाशीष झा,मो०शकील,

अरशद अली, संजय कुमार,अजय झा, सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, विकास वर्मा,

अनन्त चौधरी, उपेन्द्र सिंह, सेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह, दुर्गा जौहरी, डॉ० सी० के० ठाकुर, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव,

राजीव रंजन मिश्रा,आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह,

भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो0अनवर, गोपाल राम, जी0मिश्रा,

राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो0 जाहिद, पीटर मुंडू,

ओम प्रकाश तिवारी, रामकुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार मिश्रा,सुनील कुमार,भास्कर राव,

राजीव मिश्रा, राम सुधीर झा, अजय झा, डा०राजेश गुप्ता, विश्वनाथ सिंह सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी सदस्यों ने शेखर बोस को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *