रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का हमला, पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त…

0

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक के नेताओं का जमावड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन के दलों ने पहले ही 31 मार्च को रामलीला मैदान में प्रदर्शन का ऐलान किया था। INDIA ब्लॉक की इस रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी की भी प्रतिक्रिया आ गई है। BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि यह रैली भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए है। भाजपा नेता ने इस रैली को ‘परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार छिपाओ’ रैली नाम दिया है।

यह परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार छिपाओ है।
सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘वैसी पार्टियां जो 30-40 सालों से पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, जो पारिवारिक जागीर से नियंत्रित होते थे जिनके राजीनीति का आधार ही सांप्रदायिक, धार्मिक, भाषायी और जातिय बंटवारे पर टिका है और वो जो शक्ति छिनने का प्रयास करते हैं और फिर अपने परिवार का भला करते हैं। वो अब लोकतंत्र बचाओ की बात करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह लोकतंत्र बचाओ नहीं है। यह परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार छिपाओ है। यह लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं है।

यह परिवार को बचाने और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए है।

यह परिवार को बचाने और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए है। यह दिखाता है कि इन्हें लोकतंत्र से कुछ लेना-देना नहीं है। इनका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को छिपाना है। इसलिए यह लोग एक साथ है ताकि पारिवारिक जागीर और भ्रष्टाचार की सुरक्षा की जा सके।’

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जो आज रामलीला मैदान में हो रहा है ये भ्रष्टाचार का भाईचारा है… रामलीला मैदान वही मैदान है जिसमें अन्ना हजारे की उंगली पकड़कर अरविंद केजरीवाल कहते थे कि लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, सोनिया गांधी को जेल भेजो और यही अरविंद केजरीवाल आज लालू यादव की उंगली पकड़कर कहते हैं कि मुझे जेल मत भेजो… “

रैली पर क्या बोले AAP नेता

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभा भारद्वाज ने कहा, “…हम हाथ जोड़कर सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यवाद करेंगे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में सारा हिंदुस्तान यहां एकत्रित हो रहा है… बड़े-बड़े नेता चाहें सीताराम येचुरी हों, डी. राजा हों, सोनिया गांधी हों, प्रियंका गांधी हों, राहुल गांधी हों, शरद पवार हों, उद्धव ठाकरे हों, आदित्य ठाकरे हों, अखिलेश यादव हों, तेजस्वी यादव हों, सभी लोग यहां पर आ रहे हैं… पूरे देश में बड़ा संदेश जाने वाला है।”

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “…भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, ये संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है… भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।”

अखिलेश यादव का PM पर हमला

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “… भाजपा की चिंता है कि वे जा रही है। आज हम दिल्ली आ रहे हैं और प्रधानमंत्री आज दिल्ली से बाहर जा रहे हैं, तो यह पहले से तय है कि कौन दिल्ली आ रहा है कौन दिल्ली से जा रहा है। भ्रष्टाचार की बात है तो उसकी एक लंबी सूची है, हमें चंदा क्यों नहीं मिला? यह एक नया आविष्कार है ED-CBI-IT को लगाइए और जितना चाहे उतना चंदा वसूल कीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *