37 वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में झारखंड के सन्नी रंजन सिंह पेंचक सिलाट में जीता कांस्य पदक

0

खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय,झारखंड,रांची के सहयोग से एवम झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 खेलों में 351 सदस्यीय खिलाड़ियों एवम अधिकारियों का दल ले रहा भाग

खेल निदेशक सुशांत गौरव ने झारखंड के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

 GOA: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में  29 अक्टूबर को
पेंचेक सिलाट के खिलाड़ी सन्नी रंजन सिंह ने 70- 75 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत कर झारखंड का खाता खोला।

बीच पुरुष फुटबॉल
झारखंड पुरुष टीम ने अपने दुसरे लीग मैच में दिल्ली को 5-3 से पराजित किया।

एथलेटिक्स में सदानंद कुमार 100 मीटर प्रारंभिक राउंड में छठे स्थान पर रहे

पदक विजेता सन्नी रंजन सिंह को राज्य के  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री  हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक  सुशांत गौरव,
झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष  आर.के.आनंद, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन  हरभजन सिंह, बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव ,झारखंड पेंचेक सिलाट की सचिव सह प्रशिक्षक डॉली सिंह,

अध्यक्ष दीपा कुमारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

ज्ञातव्य हो देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय खेल महापर्व में भाग ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *