37 वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में वूशु के दाऊसु स्पर्धा में सुनीता गाड़ी ने रजत,तारा कुमारी ने भाला स्पर्धा में कांस्य एवम पुरूष रॉल बॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

0

तीरंदाजी के 03 स्पर्धा के फाइनल, वूशु के 03 एवम लॉन बाल के 02 स्पर्धा में सेमीफाइनल में झारखंड टीम पहुंच 07 पदक पक्का किया

झारखंड तीरंदाजी,वूशु, लॉन बाल,रॉल बॉल, हॉकी,एथलेटिक्स पुरुष एवम महिला टीमों का दमदार प्रदर्शन

 RANCHI: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में दिनाँक 02 नवम्बर को झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर राज्य के पदक तालिका में लंबी छलांग लगाकर देश में राज्य को गौरवान्वित किया।

आज हुई प्रतिस्पर्धा में वुशु खिलाड़ी सुनीता गाड़ी ने सिल्वर जबकि तारा कुमारी ने ब्रोंज मेडल जीता। इसके साथ साथ बेहतर प्रदर्शन कर रही रॉल बॉल की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।


रॉल बॉल

झारखंड पुरुष टीम को सेमीफाइनल में महाराष्ट्र से 17 -09 से हार का सामना करना पड़ा। अंक के आधार पर कांस्य पदक प्रदान किया गया।

महिला रॉल बॉल
वहीं महिला टीम को राजस्थान से हार अंक तालिका के अनुसार चौथे स्थान पर रही ।

महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम
दीपिका कुमारी,कोमोलिका बारी, दीप्ति कुमारी,अघनी कुमारी की टीम ने तमिलनाडु को रोमांचक मुकाबले में पराजीत कर फाइनल में पहुंचीं।

पुरुष रिकर्व तीरदांजी टीम
गुरुचरण बेसरा, श्रेय भारद्वाज, मृणाल चौहान, गोल्डी मिश्रा की टीम ने सर्विसेस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मिक्स रिकर्व तीरंदाजी टीम
दीपिका कुमारी, मृणाल चौहान ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

हॉकी महिला
झारखंड महिला टीम ने अपने तीसरे लीग मैच में महाराष्ट्र को 3- 0 से पराजित किया।

हॉकी पुरुष
झारखंड पुरुष टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में गोवा को 6-1 से पराजित किया।

लॉन बाल
पुरुष डबल में दिनेश कुमार एवम सुनील बहादुर की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल को 30-06 से हराकर दुसरा लीग मैच जीत अपने पुल में टॉप कर एक मेडल पक्का किया।

पुरुष त्रिपल
अभिषेक, मो वासिम, कृष्णा खलको ने पश्चिम बंगाल को 30-06 से पराजीत कर अपने पुल में टॉप पर रहते हुए एक पदक पक्का किया।

*हिला सिंगल
छोटी कुमारी ने बिहार को 21-9 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

*एथलेटिक्स
*महिला वर्ग*

सुप्रीति कच्छप 5000 मीटर के फाइनल में 6 वा एवम बसंती कुमारी 8वे स्थान पर रही।

*वूशु
*पुरुष वर्ग
*शशिकांत महतो ने असम के के. बासोमातृ को 65 किलो वर्ग* में 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपना पदक पक्का किया।

*कंचन तिग्गा ने 48 किलो वर्ग* में त्रिपुरा की अनामिका को हराकर सेमी फाइनल में जगह बना अपना पदक पक्का किया।

*निशांत तिर्की ने 48 किलो वर्ग* में उत्तराखंड के हर्षित जोशी को 2-0 से सेमीफाइनल में पराजित कर एक पदक पक्का किया।
इस उपलब्धि पर
राज्य के  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री  हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव , झारखंड वूशु संघ के शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप,
झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा, रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह,रोहित,
झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष यादव,चंद्रेश्वर कुमार ,प्रदीप मिर्धा, मैनेजर सत्यजीत सिंह, ज्योति,मलय मिर्धा,ज्योति साहू,भारतीय तीरंदाजी संघ के झारखंड तीरंदाजी संघ, सुमन चंद्र मोहंती,पूर्णिमा महतो, कोच बी.एस.राव, शिशिर महतो,मैनेजर हरेंद्र सिंह,झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सी.डी.सिंह, डॉ प्रभात शंकर, एस.के पांडेय,कोच आशु भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *