37 वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में लगोरी पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

0

झारखंड को अब तक 04 स्वर्ण, 05 रजत 11 कांस्य पदक समेत मिले 20 पदक

लॉन बाल में कुल 04 पदक हुआ पक्का

झारखंड लॉन बाल एवम शूटिंग टीम का दमदार प्रदर्शन

 GOA: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में दिनाँक 07 नवम्बर को झारखंड के लगूरी ,लॉन बाल ,शूटिंग
के खिलाडि़यों ने फिर एक बार दमदार प्रदर्शन किया।

पुरुष लगोरी

राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल देशज खेल में झारखंड टीम ने कांस्य पदक जीता जिसमें 15 सदस्यीय टीम शामिल रही।
सुमित कुमार , कोशल कुमार, अमित कुमार, सावंत कुमार , मिथिलेश कुमार, मित्तल कुमार , शैलेश कुमार , सागर राज , पोलुश बिहान, सुजीत कुमार, साजन कुमार, पवन कुमार , अविनाश कुमार , सागर कुमार, सुभम कुमार

लॉन बाल
पुरुष
लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर
अभिसेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी अपने पुल में टाप पर रह शान से सेमीफाइनल में पहुंच झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।

महिला ट्रिपल
फरजाना खान, छोटी, अनु सेठ की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर राज्य लिए एक पदक पक्का किया।

महिला शूटिंग
काजल कुमारी ने 10 मीटर एयर राइफल प्रारंभिक राउंड में 682.6 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं।

महिला हॉकी

झारखंड बनाम मध्य प्रदेश के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल में निर्धारित समय में गोल रहित मैच के उपरांत में ट्राई बेकर में मध्य प्रदेश विजेता बना। पुनः 08 नवंबर को झारखंड टीम कांस्य पदक के लिए पंजाब से भिड़ेगी।
झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,
जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल,
चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार,
चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव,
झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार,सरस्वती,देवेंद्र सिंह,रोहित ,झारखंड लगोरी संघ के सचिव हेमेंत कुमार, कोच प्रिंस मिश्रा, झारखंड शुटिंग संघ के सचिव उत्तम चंद,कोषाध्यक्ष मधुर अग्रवाल समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *