राम मंदिर को फिर BJP बनाएंगी चुनावी मुद्दा, तैयार है 2024 की रणनीति

0

नई दिल्‍ली । भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। गरीब, किसान, युवा और महिलाएं भाजपा के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की दो दिवसीय लघु राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के विस्तारित मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई।

 

इस बैठक का एजेंडा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी है। बीजेपी ने 2024 में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए चार लोगों गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया जाएगा। देश के हर गांव और शहर में मोदी की गारंटी कार घूम रही है। अभियान 26 जनवरी तक चलेगा।

श्रीराम मंदिर का मुद्दा पूरे देश में चर्चित रहेगा

अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए भाजपा ने कई दशकों तक संघर्ष किया है और अब मंदिर भी भाजपा के कारण ही बन रहा है। इसलिए जनता को बताया जाएगा कि मोदी सरकार ने वो कर दिखाया जो 500 साल में कोई नहीं कर सका। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी श्रीराम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *