ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी में रांची यूनिवर्सिटी तीरंदाजी टीम का स्वर्णिम सफलता

0

RANCHI: 28 से 31 दिसम्बर तक पंजाब के पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी के ओर ले प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्ली कॉलेज सिल्ली की वर्षा खालखो एवम् उमेश मंडल ने इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ यूनिवर्सिटी को 5—3 के अन्तराल से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वही रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल मैच में मेजबान टीम को टाई ब्रेकर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पराजित कर कांस्य पदक जीता।

एवं कंपाउंड महिला वायक्तिग 50 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि पर रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डी एस डब्लू dr सुदेश साहू,

स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर राजेश गुप्ता एवं पूर्व रजिस्टर सह सचिव सिल्ली कॉलेज के सचिव मुकुंद मेहता ,

झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष सह रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो समेत रांची यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *