लॉन बाल के सुनील बहादुर एवम दिनेश कुमार को दोहरा स्वर्ण पदक

0

37 वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में सुनील बहादुर व्यक्तिगत एवम प्रिंस महतो,वसीम अकरम, कृष्णा खलको,दिनेश कुमार टीम की चौकड़ी ने जीता लॉन बाल का स्वर्ण पदक ,

महिला पेयर्स एवम महिला फोर्स टीम तथा महिला हॉकी को मिले कांस्य पदक

झारखंड को मिले 06 स्वर्ण, 05 रजत 14 कांस्य पदक समेत मिले 25 पदक

 RANCHI: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में 08 नवम्बर को झारखंड के खिलाडि़यों ने लॉन बाल में स्वर्णिम प्रदर्शन किया वहीं, हॉकी महिला खिलाडि़यों ने फिर एक बार दमदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया।

प्रिंस कुमार महतो, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

छोटी कुमारी ,फरजाना खान, अनु सेठ की तिकड़ी ने
कांस्य पदक जीता

महिला हॉकी कांस्य पदक

झारखंड ने पंजाब को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता जिसमें सोनल मिंज, रेशमी होरो, पुनीता मिंज, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, मरीना, एडलिन बागे, सुबाशी हेंब्रम,

निराली कुजूर, स्मिता मिंज, अल्का डुंग डुंग, अनिमा मिंज, अलबेला टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज, प्रमोदनी लकड़ा का अहम योगदान रहा।

वहीं कांस्य मुकाबले मैच में आठवें मिनट में किए गए प्रमोद्नी लकड़ा द्वारा किए गए एक गोल
का अहम योगदान रहा।

झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर
राज्य के  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन,  खेल मंत्री  हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,
जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, , भारतीय हॉकी संघ के भोला नाथ सिंह,अनिल जायसवाल,
चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार,
चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव,
झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार,सरस्वती,देवेंद्र सिंह,रोहित , झारखंड हॉकी संघ के विजय सिंह,रजनीश सिंह, टीम कोच सुमराय टेटे,टीम मैनेजर हिमांशु ,डॉ प्रभात शंकर समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *