मध्‍यप्रेदश बना बेस्‍ट स्‍टेट अवॉर्ड का ह‍कदार, राज्‍य को मिला सर्वश्रेष्‍ठ पुरुस्‍कार

0

– बेस्ट स्टेट कैटेगरी में एमपी बना नंबर-1

– बेस्ट स्टेट कैटेगरी में मिला पहला पुरस्कार

– स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2022 में मिला पुरुस्का

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एमपी को दिया अवार्ड

 

नई दिल्‍ली । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आई हुई हैं। यहां सबसे पहले वो इंदौर में आयोजित समारोह में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 में शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटेगरी में पहला पुरुस्कार प्रदान किया। इसी के साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी को भी बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड से नवाजा गया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के बेस्ट स्टेट और इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया गया है।

 

आपको बता दें कि, बेस्ट स्टेट केटेगिरी में मध्य प्रदेश को मिला अवार्ड शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया, जबकि इंदौर को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी., निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने हासिल किया।

 

एमपी बना राज्यों में नंबर-1

राज्यों की रैंकिंग में देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों के विभिन्न नवाचारों के प्रोजेक्ट्स को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें कोयंबटूर, न्यू टाउन कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, पिंपरी-चिंचवड़, उदयपुर, सूरत, आगरा, ग्वालियर, सागर, वडोदरा, शिवमोगा, राजकोट, हुबली धरवाड़, सूरत, भुवनेश्वर, कोहिमा, नामची, रांची, सोलापुर और वाराणसी शामिल हैं। देश के अन्य प्रदेशों व स्मार्ट सिटी के महापौर, आयुक्त, स्मार्ट सिटी के सीईओ अधिकारी इसमें शामिल हुए। राष्ट्रपति प्रदर्शनी में विभिन्न स्मार्ट सिटीज के नवाचारों को भी देखा।

इंदौर को सात पुरुस्कार

इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन समेत अन्य श्रेणियों में पहला स्थान और तीन अन्य श्रेणियों में दूसरे स्थान का पुरुस्कार मिला है। इस तरह इंदौर को कुल सात पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों को इन पुरुस्कारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहर में अपना पहला स्थान भी बनाए हुए है। अब तो इंदौर स्मार्ट सिटी में भी नंबर वन है। उन्होंने यहां के अधिकारियों और सभी जन प्रतिनिधियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। मध्य प्रदेश को नंबर वन स्टेट का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को बधाई भी दी।

स्मार्ट सिटी कन्वेंशन में कुल 56 अवॉर्ड दिए गए

आवास और शहरी मंत्रालय ने घोषणा की है कि, जिन शहरों में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट नहीं हैं, वहां भी स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट लाए जाएं। इंदौर में स्मार्ट सिटी कन्वेंशन में कुल 56 अवॉर्ड दिए गए। इनमें बेस्ट सिटी, बेस्ट स्मार्ट सिटी, बेस्ट स्टेट, बेस्ट प्रोजेक्ट्स, एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स में सबसे अच्छा काम करने वाले शहरों को पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *