मंडला में जनसभा को करेंगी संबोधित प्रियंका गांधी

0

मंडला कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का ये प्रदेश दौरा करीब तीन घंटे का रहेगा। वे विशेष विमान से दिल्ली से जबलपुर होते हुए मंडला पहुंचेंगी। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी दिल्ली से ही उनके साथ आएं

कमलनाथ का भाजपा पर बड़ा हमला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों का ही एक दूसरे पर हमला जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं के चेहरों को भावहीन बताया है। उन्होंने सोशल सोशल नेटवर्किंग साइट x पर पोस्ट किया कि पराजय पराया बना देती है’, अब ये बात भाजपा पर पूरी तरह लागू हो रही है।

भाजपा के चुनावी मंच ‘मनमुटाव के मंच’ बनकर रह गये हैं। भाजपा नेताओं की खोखली बातें शब्दों की बुनी हुई बड़ी चादर हैं जिसे वो अपनी अंदरूनी टकराव के ऊपर डालकर, आपसी दरार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके भावहीन चेहरे सारी हक़ीक़त बयान कर दे रहे हैं

 जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगी प्रियंका
कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ 12 अक्टूबर को दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। हेलीकॉप्टर से 11:15 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर 11:45 बजे मंडला पहुचेंगे। वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका एवं कमलनाथ दोपहर 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *