देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की दीवार पर लिखे गए, नफऱत भरे विवादित स्लोगन

0

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी (JNU) एक बार फिर चर्चा में है। देश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की दीवारों पर यह नफऱत भरी बातें किसने लिखी हैं, अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन इन सब के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह स्लोगन लाल औऱ नीले रंग से लिखे गए हैं। कई जगहों पर फर्श पर भी नीले पेंट से विवादित बातें लिखी गई हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंगवेज की दीवारों पर यह बातें लिखी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दीवारं और फर्श पर फ्री कश्मीर, आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर), भगवा जलेगा, मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसी बेहद ही आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

अब जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं। बताया जा रहा है कि विश्वविद्लाय की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘भगवा जलेगा’ जैसे नारे लिखे गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेएनयू की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

आपको बता दें कि जेएनयू कई बार विवादों में आ चुका है। करीब एक साल पहले विश्वविद्लाय के इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों के नेम प्लेट पर कालिख भी पोती गई थी। इससे पहले जेएनयू में कथित तौर से देश-विरोधी नारे भी लगे थे। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *