Share Market में निवेशकों ने दिन भर में कमाए 2.11 लाख करोड़ रुपए

0

]

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार 29 नवंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में शानदार उछाल के चलते सेंसेक्स आज जहां 728 अंक उछलकर बंद हुआ।वहीं निफ्टी बढ़कर 20,100 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.78 फीसदी और 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 727.70 अंक यानी 1.10% की तेजी के साथ 66,901.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 206.90 अंक या 1.04% बढ़कर 20,096.60 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 नवंबर को बढ़कर 333.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 नवंबर को 331.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स के आज 30 में से 26 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3.92 फीसदी की तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर करीब 1.94% से लेकर 3.26% तक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर ही आज लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया का शेयर सबसे अधिक 0.57% टूटकर बंद हुआ। वहीं टाइटन, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर करीब 0.07% से लेकर 0.49% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,841 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,931 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,772 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 138 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 318 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 31 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *