चैंबर चुनाव में एक बार फिर किशोर मंत्री अध्यक्ष पद संभालेंगे, उनकी टीम ने मारी बाजी

0

RANCHI: झारखंड चैंबर चुनाव में एक बार फिर से टीम किशोर मंत्री की टीम ने बाजी मार ली।

किशोर मंत्री टीम से सर्वाधिक 19 प्रत्याशियों जीत हासिल की।

किशोर मंत्री ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में तत्पर रहे।

किशोर मंत्री ने टीम के साथ कई उल्लेखनीय कार्य किया है। जिसके कारण किशोर मंत्री की टीम का जीत का मार्ग प्रशस्त हो गया।

वहीं, छह निर्दलीय उम्मीदवारों में दो प्रत्याशियों को जीत मिली।

टीम किशोर मंत्री के दो उम्मीदवार विवेक अग्रवाल 14 व अमित किशोर अग्रवाल 41 वोट से पीछे रह गए।

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों में जीत हासिल करने वाले नवजोत अलंग को 1486 वोट मिले। जबकि रोहित अग्रवाल को 1452 मत मिले।

सुबह नौ बजे से मोरहाबादी मैदान स्थित फुटबॉल स्टेडियम में मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया था। चैंबर चुनाव में उत्सव का माहौल देखा गया।

लोगों ने लस्सी, समोसा, आलू चॉप व भूंजा का लुत्फ उठाया। पहले मतदान फिर जलपान का मतदाताओं ने आनंद उठाया।

चुनाव परिसर में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत और सचिव प्रमोद सारस्वत ने चाय, समोसा और आलू चॉप का वितरण किया।

जबकि, झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी ने लस्सी और रांची आइएमए की ओर से भूंजा का व्यवस्था किया गया था।

चैंबर चुनाव में पूरी तरह उत्सव का माहौल था सभी व्यवसायी एक दूसरे को जीत की बधाई भी दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *