तीन प्रमंडल में होनेवाला चुनाव अब रांची में ही होगा: चैंबर

0

सत्र 2023-24 में कोयलांचल, कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में  23 सितंबर 2023 को होनेवाला चुनाव

अब 24 सितंबर 2023 को रांची के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में ही होगा

RANCHI: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-24 में कोयलांचल, कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में  23 सितंबर 2023 को होनेवाला चुनाव अब 24 सितंबर 2023 को रांची के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में ही होगा।

यह जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी श्री ललित केडिया और श्री पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कस्टोडियन कमिटी और विशेषज्ञों की राय पर चुनाव समिति द्वारा यह महसूस किया गया कि यह संविधान संशोधन से संबंधित मामला है।

आरओसी के नियमानुसार संविधान संशोधन के उपरांत ही चुनाव में इस प्रकार का परिवर्तन संभव है। इसलिए 23 सितंबर को तीन प्रमंडलों में होनेवाला चुनाव अब अगले दिन यानी 24 सितंबर 2023 को रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी मैदान में ही कराया जायेगा।

24 सितंबर 2023 को अन्य तीन प्रमंडल साउथ छोटानागपुर, नॉर्थ छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी समिति का चुनाव भी निर्धारित है।

चुनाव समिति द्वारा इस आशय की जानकारी आज तीनों प्रमंडल के वर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *