सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का आम जन लाभ उठाए: उप-विकास आयुक्त रांची

0

उप-विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव ने समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से वीआर (वर्चुअल रियलिटी) वैन को रवाना किया

राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार हर प्रखंडो में करते हुए आम जनों को योजनाओं के जानकारी देते हुए इसका लाभ देने का प्रयास

RANCHI: उप-विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव द्वारा आज
समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से वीआर (वर्चुअल रियलिटी) वैन को रवाना किया।

इस दौरान जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ. प्रभात शंकर एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती स्वेता भारती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रवि शंकर मिश्रा एवं अन्य योजनाओं से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखण्ड सरकार की कुल-16 जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर इस वैन से प्रचार-प्रसार

आपको जानकारी हो की झारखण्ड सरकार की कुल-16 जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ये वैन प्रचार-प्रसार करके लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें इसके लाभ की जानकारी इस वैन के माध्यम से दी जाएगी। यह वैन अलग-अलग प्रखंडो में घूमते हुए सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से की जाएगी। इस वैन के द्वारा झारखण्ड सरकार की सभी संचालित योजनाओं और इसके लाभ की जानकारी पम्पलेट के माध्यम से दी भी दिया जाएगा।

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का आम जन लाभ उठाए

उप-विकास आयुक्त रांची,  दिनेश कुमार यादव ने वीआर (वर्चुअल रियलिटी) वैन को रवाना करते हुए कहा की झारखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का आम जन लाभ उठाए।

आम जन सभी योजनाओं की जानकारी लेते हुए इसका लाभ उठा कर अपने आप को लाभान्वित करें।

 

•78 हज़ार एकड़ जमीन पर लगे 76 लाख पौधे।

• मज़दूरों को मिल रही 237 रुपए की दैनिक मज़दूरी।

प्री एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति

35 लाख झारखण्डवासियों की शिक्षा हुई आसान। 1,500 से 1 लाख तक की राशि देने का प्रावधान।

• महीने की 5 तारीख तक सीधे खाते में पेंशन। हर जरूरतमंद के लिए है अब पेंशन।

• अब परित्यकता, एकल महिला आदि को मिलेगा हक।

हड़िया-दास से मिली आज़ादी, खुश हुई आधी आबादी। 20,000 महिलाओं ने शुरू किया अपना करोबार।

• प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का जीर्णोद्वार। खेल मैदान में बेटियों के लिए भी अनुकूल रेस्ट रूम की सुविधा।

• राज्य की वार्षिक जल संरक्षण क्षमता में 5 लाख करोड़ लीटर की वृद्धि।

• अब तक 5 लाख एकड़ बंजर भूमि का संवर्धन।

महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 10,000 रुपये तक की मदद।

जमीन नहीं होने पर महिलाओं को 100 वर्ग मीटर जमीन प्रदान की।

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना

• गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य सरकार से अब दस लाख रुपये तक की मदद। • लगातार 3 वर्षों तक 8 लाख से कम आय वाले उठा सकते हैं लाभ।

साबित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

9 लाख किशोरियों के सपनों को लगे पंख। शिक्षा के लिए 40,000 रुपए तक की मदद।

सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना

• 53 लाख लोगों को 10 रुपए में मिली साड़ी और धोती। • साल में दो बार ले सकते हैं लाभ।

हरा राशन कार्ड

20 लाख लोगों को 1 रुपए की दर से 5 किलो अनाज मिल रहा है। • हर गरीब को मिल रहा अन्न का अधिकार।

के.सी.सी. योजना

19 लाख किसानों को मिला 1313 करोड़ रुपए का ऋण। केसीसी बना किसानों का आधार, सुलभ हुआ कृषि व्यापार।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

• दूध, अंडा, मांस उत्पादन में बढ़ी आत्मनिर्भरता। • ग्रामीण पशुपालकों की कमाई हुई दोगुनी।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

• 25 लाख रुपए तक के ऋण का प्रावधान। अब तक 4000 युवा हुए लाभान्चित।


श्रमाधान योजना

श्रमिक भाई-बहनों की सुरक्षा का ख्याल। • दुर्घटना, मृत्यु, आपदा आदि में 2 लाख रुपए तक का मुआवज़ा।

• लगभग 4 लाख किसानों को मिली ऋण से राहत । 50000 रुपए तक की बकाया राशि हो रही माफ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *