सोने और शेयर बाजार को कम्पेयर करें, चेक करें पिछली 10 दिवाली का रिकॉर्ड

0

]

नई दिल्‍ली । शेयर बाजार और सोना (Gold) दोनों ही निवेश के लिए अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। मगर इनमें अधिक रिटर्न देने की क्षमता किसमें है, ये सवाल काफी दिलचस्प है। सोने और शेयर बाजार को कम्पेयर करके इस सवाल का जवाब मिल सकता है। आइए जानते हैं इनमें पिछली दिवाली से अब तक किसने अधिक फायदा कराया है।

शेयर बाजार में रिस्क

पहले तो ये जान लीजिए गोल्ड को निवेश के लिए सेफ ऑप्शन माना जाता है। जबकि शेयर बाजार में जोखिम रहता है। इसलिए जो लोग निवेश में जोखिम नहीं ले सकते, उनके लिए शेयर बाजार में डायरेक्ट निवेश करना सही नहीं माना जाता।

पिछली दिवाली से अब तक रिटर्न

2022 में दिवाली 24 अक्टूबर को थी। उस समय प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट 50580 रु था, जबकि 13 अक्टूबर 2023 को सोना 59408 रुपये पर रहा। यानी इस साल दिवाली से पहले ही सोना अब तक करीब 17 फीसदी फायदा करा चुका है।
वहीं इस दौरान सेंसेक्स 59831.6 से 66282 पर पहुंच गया। यानी 10.8 फीसदी का फायदा। यानी गोल्ड ने बाजी मार ली। हालांकि कई शेयर ऐसे हो सकते हैं, जिन्होंने एक साल में बहुत अच्छा रिटर्न दिया हो।

सोने का रिटर्न

2013 से 2014 की दिवाली तक सोना 29871 रु से 27125 रु पर आ गया। यानी 9.19 फीसदी का नुकसान
2014 से 2015 की दिवाली तक सोना 27125 रु से 25490 रु पर आ गया। यानी 6.03 फीसदी का नुकसान
2015 से 2016 की दिवाली तक सोना 25490 रु से 30057 रु पर पहुंच गया। यानी 17.92 फीसदी का लाभ
2016 से 2017 की दिवाली तक सोना 30057 रु से 29679 रु पर आ गया। यानी 1.26 फीसदी का नुकसान
2017 से 2018 की दिवाली तक सोना 29679 रु से 31589 रु पर आ गया। यानी 8.18 फीसदी का लाभ
2018 से 2019 की दिवाली तक सोना 31589 रु से 38293 रु पर पहुंचा। यानी 21.22 फीसदी का लाभ
2019 से 2020 की दिवाली तक सोना 38293 रु से 50986 रु पर पहुंचा। यानी 33.15 फीसदी का लाभ
2020 से 2021 की दिवाली तक सोना 50986 रु से 47553 रु पर आ गया। यानी 6.73 फीसदी का नुकसान
2021 से 2022 की दिवाली तक सोना 47553 रु से 50580 रु पर पहुंचा गया। यानी 6.37 फीसदी का लाभ
सोने का रिटर्न

2013 से 2014 की दिवाली तक सेंसेक्स 21196 से 26851 पर पहुंचा। यानी 26.67 फीसदी का लाभ
2014 से 2015 की दिवाली तक सेंसेक्स 26851 से 25863 पर आया। यानी 3.68 फीसदी का नुकसान
2015 से 2016 की दिवाली तक सेंसेक्स 25863 से 27930 पर पहुंचा। यानी 7.99 फीसदी का लाभ
2016 से 2017 की दिवाली तक सेंसेक्स 27930 से 32572 पर पहुंचा। यानी 16.62 फीसदी का लाभ
2017 से 2018 की दिवाली तक सेंसेक्स 32572 से 35237 पर पहुंचा। यानी 8.18 फीसदी का लाभ
2018 से 2019 की दिवाली तक सेंसेक्स 35237 से 39831 पर पहुंचा। यानी 13.04 फीसदी का लाभ
2019 से 2020 की दिवाली तक सेंसेक्स 39831 से 43637 पर पहुंचा। यानी 9.56 फीसदी का लाभ
2020 से 2021 की दिवाली तक सेंसेक्स 43637 से 60067 पर पहुंचा। यानी 37.65 फीसदी का लाभ
2021 से 2022 की दिवाली तक सेंसेक्स 60067 से 59831 पर आया। यानी 0.39 फीसदी का नुकसान

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *