सोना और चांदी खरीदनेवालों के लिए आज का दिन है अच्‍छा, कीमतों में आई है ‎गिरावट

0


मुंबई। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। आज भगवान विष्णु की पूजा के साथ कलाई पर अनंत सूत्र भी बांधा जाता है। इस अनंत सूत्र में चौदह गांठे लगी होती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखकर एवं उनकी पूजा करके अनंत सूत्र बांधने से समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है। ऐसे में सोना और चांदी खरीदनेवालों के लिए भी आज का दिन शुभता लेकर आया है, क्‍योंकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इन दोनों ही धातुओं की कीमत कम होने से भारत में भी यह सस्‍ती हुई हैं।

दरअसल, सर्राफा बाजार में गुरुवार के कारोबारी ‎दिन भारी गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते में सोमवार, मंगलवार और बुधवार के बाद लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी दोनों धातुओं की कीमतें लगातार कम हुई हैं। आज गुरुवार के दिन भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 53,148 रुपए प्रति दस ग्राम पर है, तो वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 57,980 रुपए पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चांदी दाम 70,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 752 रुपए की गिरावट के साथ, 57,680 रुपए पर चल रहा है जबकि चांदी की कीमत यहां 1,152 रुपए की गिरावट के बाद 70,625 रुपए किग्रा हो गई है। दिल्ली में चार दिनों से हो रही गिरावट के बाद सोना 22 कैरेट 52,956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 24 कैरेट वाला सोना 57,770 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव दिल्ली में 70,280 रुपए प्रति किग्रा चल रहा है। मुंबई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 53,048 रुपए तो 24 कैरेट सोना 57,870 रुपए में कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी का भाव यहां 70,400 रुपए प्रति किग्रा हो गया है।

उधर कोलकाता में सोना 22 कैरेट 52,974 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड 57,790 रुपए प्रति दस ग्राम में मिल रहा है। वहीं चांदी की कीमत यहां 70,310 रुपए प्रति किग्रा चल रही है। चेन्नई में 22 कैरेट वाला सोना 53,203 रुपए तो 24 कैरेट वाला सोना 58,040 रुपए प्रति दस ग्राम में कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव यहां 70,610 रुपए प्रति किग्रा चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *