चमक रही है चांदी सोने की साप्ता‎हिक कीमतों में ‎गिरावट देखी जा रही

0

]

मुंबई । भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में ‎गिरावट देखी गई है। चांदी में भी बढ़त देखी जा रहीं है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 136 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 58 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली तेजी आई है।

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजीए) की वेबसाइट के मुताबिक इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में 3 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 56,675 थी, जो शुक्रवार तक घटकर 56,539 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 67,037 से बढ़कर 67,095 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

 

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

 

बीते एक सप्ताह में सोने की ये रही कीमत

2 अक्टूबर, 2023- मार्केट हॉलिडे
3 अक्टूबर, 2023- 56,675 रुपये प्रति 10 ग्राम
4 अक्टूबर, 2023- 56,653 रुपये प्रति 10 ग्राम
5 अक्टूबर, 2023- 56,555 रुपये प्रति 10 ग्राम
6 अक्टूबर, 2023- 56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में चांदी की ये रही कीमत

2 अक्टूबर, 2023- मार्केट हॉलिडे
3 अक्टूबर, 2023- 67,037 रुपये प्रति किलोग्राम
4 अक्टूबर, 2023- 67,446 रुपये प्रति किलोग्राम
5 अक्टूबर, 2023- 67,204 रुपये प्रति किलोग्राम
6 अक्टूबर, 2023- 67,095 रुपये प्रति किलोग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *