ग्लोबल मार्केट में गिरावट सोना-चांदी के दाम घटे

0

इंदौर बाजार आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73300 रुपए किलो

सोना-चांदी के दाम घटेग्लोबल मार्केट में आई गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे
सोने की कीमतों में गिरावट
इंदौर. एशियाई व्यापार में सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि फेडरल रिजर्व की दरों में बढ़ोतरी में संभावित ठहराव पर किसी भी राहत की भरपाई व्यापारियों ने अधिक जोखिम-संचालित परिसंपत्तियों के पक्ष में पीली धातु को बेचने से की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम घटे है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1989.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1985.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.18 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62200 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 57365 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73000 व टंच 73200 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू-प्याज में मंदी, लहसुन तेज
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू और प्याज के भाव में मंदी रही, जबकि लहसुन के भाव तेज रहे। मंडी में प्याज की 45 हजार, लहसुन की 6 हजार व आलू की 22 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 3200 से 3500, बेस्ट 2600 से 3000, गोल्टा 2600 से 2800, गोल्टी 2000 से 2300, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 14500 से 15000, देशी लहसुन 12500 से 13500, एवरेज 11000 से 12000, बारिक 8000 से 9000, चिप्स क्वालिटी का आलू 700 से 900 व ज्योति 400 से 700 रुपए क्विंटल बिका।

देश में 7.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
इंदौर. देश की मंडियों में 7.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 3 लाख, महाराष्ट्र में 3.2 लाख, राजस्थान में 75 हजार व अन्य राज्यों में 75 हजार के करीब सोयाबनी आई। देश में सरसों की 5.25 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.70 लाख, मध्यप्रदेश में 65 हजार, यूपी में 50 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 30 हजार व अन्य राज्यों में 85 हजार बोरी सरसों की आवक हुई। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स पर कच्चे पाम तेल वे वायदा अनुबंध में तेजी आई, जिसके सोया तेल बाजार में सुधार देखा गया।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1530 से 1550, मुंबई मूंगफली तेल 1540, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 905 से 910, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 855 से 860, मुंबई सोया रिफाइंड 905 से 910, मुंबई पाम तेल 810 से 815, इंदौर पाम 885, राजकोट तेलिया 2410, गुजरात लूज 1520, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन नई 4900, पुरानी 4965 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5175, विप्पी 5050, रुचि 5050, लक्ष्मी 5100, सांवरिया इटारसी 5050, खंडवा 5100, धानुका 5130, एमएस नीमच 5050, एमएस पचोर 5035 व एवी 5125 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2850 रुपए।

ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चना की कीमतों में नरमी
इंदौर. लिवाली सामान्य बनी रहने से चने की कीमतों में नरमी का रुखा रहा। चना दाल में ग्राहकी सुस्त पडऩे से चना में दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी हुई है। दूसरी तरफ नेफेड द्वारा चना की बिकवाली अच्छी मात्रा में की जा रही है जिससे चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कमजोर बारिश के कारण देश में चना की बिजाई गति धीमी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साप्ताह चना की बिजाई में गति कमजोर । देश में चना की बिजाई 26.32 लाख हेकटेयर में गई जो गत वर्ष की समानवधि से 1.54 लाख हेकटेयर कम है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5850, काबुली सूडान 7800, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6450, मसूर कनाड़ा 6400, तुवर लेमन नई 11550, गजरी 9600 व उड़द एफएक्यू 9450 रुपए।
दलहन- चना 6200 से 6250, विशाल 6050 से 6100, डंकी 5500 से 5700, मसूर 6175, तुवर महाराष्ट्र 11900 से 12100, कर्नाटक 12100 से 12300, निमाड़ी 9500 से 11700, मूंग 8800 से 8900, बारिश का मूंग 9600 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 9500 से 10500, मीडियम 7500 से 8500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8150 से 8250, मीडियम 8350 से 8450, बोल्ड 8550 से 8650, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 14100 से 14200, फूल 15000 से 15100, बेस्ट तुवर दाल 15500 से 16700, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11500 से 11600, बोल्ड 11700 से 11800, उड़द मोगर 12100 से 12200, बोल्ड 12300 से 12500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16600, (42-44) 16400, (44-46) 16200, (58-60) 14700 रुपए।

इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।

नई केसर 15000 रुपए किलो महंगी, कालीमिर्च के दाम हुए नरम
इंदौर. दुनिया के सबसे महंगे मसाले केसर में अरसे बाद फिर से तेजी लौटती दिख रही है। त्योहारी सीजन में नए केसर की आवक हुई, लेकिन भाव 15000 रुपए किलो महंगा खुला है। नई केसर बाजार में 187 से 188 रुपए प्रति ग्राम बिकी है। पुरानी केसर 150 से 173 रुपए दस ग्राम बोली गई। केसर के थोक विक्रेता सुनील कुमार साबू ने बताया कि ईरान की फसल कम आने के कारण नई केसर के दाम बढ़े है। कालीमिर्च में मांग कम रही, जिससे भाव नरम रहा।
शकर एस 4040 से 4080, शकर एम सुपर 4120 से 4150, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4300 से 4400, ग्लास 4600 से 4800, लड्डू 4500 से 4600, ऑर्गेनिक 6800, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, साबूदाना चालू 7300 से 7500, बेस्ट 7900 से 8000, रायलरतन साबूदाना लूज में 7860, 1 किलो पैकिंग में 7920, सच्चामोती लूज में 7225, 1 किलो पैंकिंग में 7720, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7650, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7830 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 100 से 125, खोपरा बूरा 2400 से 3900 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 630 से 635, मिनिमटर 645 से 655, मटरदाना 670 से 685, बेस्ट 715, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा बेस्ट 600, मीडियम 550, सौंफ मोटी 250 से 285, मीडियम 300 से 320, बेस्ट 350 से 375, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 970, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 625 से 675, बेस्ट 725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1125 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340 से 355, ग्रीन 480 से 600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 740 से 760, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 1200 से 1400, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2125, बेस्ट 2250 से 2450, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2750, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 575 से 585, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 585 से 625, अमरीकन 675 से 700, ऑस्ट्रेलिया 685 से 690, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मखाना 450 से 470 बेस्ट 575 से 900, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1750 से 1800, 160 भरती 2150 से 2200, 200 भरती 2300 से 2400, 250 भरती 2500 से 2600, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर नई 187 से 188 व पुरानी 150 से 173 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1730, मैदा 1640, चना बेसन 4100 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।

इंदौर मावा 340 रुपए किलो। उज्जैन मावा 280 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।

ऊंचे भाव पर गेहंू में मांग कम
इंदौर. ऊंचे भाव पर गेहंू में मांग कमजोर रही। मिल मिल क्वालिटी 2700 से 2750, इंदौर (लोकवन) 3100 से 3150, इंदौर मालवराज 2800 से 2850, पूर्णा 2900 से 2950 रुपए क्विंटल। मक्का 2125 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2760, संघवी निमरानी 2800 व मालनपुर 2720 रुपए क्विंटल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *