इस कारण से दुनिया की सबसे बड़ी बेबी फॉम्यूला बनाने वाली फूड कंपनी होने जा रही बंद

0

]

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनी नेस्ले (Nestlé) बेबी फॉम्यूला बनाने वाले अपने एक प्लांट को बंद करने जा रही है। वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। कंपनी की दलील है कि चीन में बर्थ रेट में गिरावट आई है। कंपनी का यह प्लांट आयरलैंड में है और इसमें बच्चों के लिए Wyeth Nutrition फॉर्म्यूला बनाया जाता है। इससे खासकर एशिया को एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी का कहना है कि अगर उसे कोई खरीदार नहीं मिला तो वह 2026 की पहली तिमाही में इस प्लांट को बंद कर देगी। इससे साफ है कि चीन की आबादी में गिरावट से पश्चिमी देशों की कंपनियों का भारी नुकसान हो सकता है। इस प्लांट के बंद होने से 542 कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रहा है।

कंपनी का कहना है कि आयरलैंड के प्लांट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर एक साल पहले ही बंद हो जाएगा। प्लांट और सेंटर के काम को चीन और स्विट्जरलैंड फैसिलिटीज में शिफ्ट किया जाएगा। इस प्लांट के बंद होने से 542 लोगों की नौकरी खतरे में है। कंपनी का कहना है कि वह कर्मचारियों के साथ कंसल्टेशन प्रोसेस शुरू करेगी। साथ-साथ प्लांट को बेचने की प्रोसेस भी जारी रहेगी। बढ़ती कीमतों के कारण इस साल दुनियाभर में नेस्ले की बिक्री प्रभावित हुई है। इस साल के पहले नौ महीनों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। इस कारण उसके शेयरों में दो फीसदी से अधिक गिरावट आई है।चीन की बुजुर्ग होती आबादी से देश की इकॉनमी प्रभावित हो रही है। पॉलिसीमेकर्स को चिंता है कि वर्कफोर्स के घटने से लॉन्ग टर्म में देश की इकॉनमी और सामाजिक तानाबाना बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। नेस्ले ने एक बयान में कहा कि चीन में जन्म दर में भारी गिरावट आई है। 2016 में वहां करीब 1.8 करोड़ बच्चों ने जन्म लिया था। 2023 में इस संख्या के 90 लाख रहने का अनुमान है। पहले चीन बेबी फूड का आयात करता था लेकिन अब देश में ये प्रॉडक्ट्स तेजी से बनने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *