आज रावण दहन की लकड़ी होती हैं बेहद कारगर सभी तरह के संकटों से मुक्ति हेतू

0

आज देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी तरह के संकटों से मुक्ति के लिए दशहरे का दिन बहुत खास माना जाता है। आश्विन मास की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है रावण दहन की लकड़ी आपके कई काम आ सकती हैं। इन लकड़ी से हर तरह के संकट दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं दशहरे के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में…

आज दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है और यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर मनाया जाता है। हर वर्ष यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों व शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने रावण और माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इसलिए इस तिथि को विजयादशमी के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर जगहों पर रावण दहन किया जाता है। तंत्र शास्त्र में बताया गया है कि दशहरे के दिन रावण दहन की लकड़ी आपके कई बिगड़े काम बना सकती है। रावण दहन की लकड़ी के कुछ उपाय करने से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती और नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं। आइए जानते हैं रावण दहन की लकड़ी के टोटकों के बारे में…

दशहरे पर इस उपाय से सभी समस्याएं होंगी दूर
दशहरे के दिन रावण दहन की लकड़ी को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। रावण दहन के बाद उसकी राख या लकड़ी को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। साथ ही घर में शुभता आएगी, जिससे परिवार के सदस्यों की उन्नति होगी और घरेलू झगड़े व समस्याएं दूर रहेंगी।

दशहरे पर इस उपाय से धन धान्य में होगी वृद्धि
रावण दहन के बाद जो लकड़ियां बचती हैं, वे बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहती हैं। इनमें से कुछ लकड़ी लाकर उसे घर के किसी खास स्थान पर सालभर के लिए रख दें। ऐसा करने से पारिवारिक सदस्यों को भय से मुक्ति मिलती है और बुरी नजर भी दूर होती है। साथ ही परिवार के सभी कार्य आसानी से बनने लग जाते हैं और धन धान्य में वृद्धि होती है।

दशहरे पर इस उपाय से समृद्धि में होगी वृद्धि
विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। दशहरे के दिन शमी वृक्ष की पूजा अर्चना करने से समृद्धि, आरोग्य और धन लाभ होता है। रावण दहन से पहले शमी वृक्ष की पूजा कर लें और रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्तियों को परिवार और प्रियजनों में बांट दें। ऐसा करने से सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। मान्यता है कि शमी की पत्तियां इस दिन सोने के समान मानी गई हैं।

दशहरे पर इस उपाय से मां लक्ष्मी की रहेगी कृपादशहरे के दिन जया और विजया के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए और श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके बाद झाड़ू का दान करें और शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर चौमुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में सुख-संपन्नता बनी रहेगी। साथ ही घर में चल रही आर्थिक समस्याएं दूर रहेंगी और नौकरी व व्यवसाय में अच्छी उन्नति होगी।

दशहरे पर इस उपाय से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
दशहरे के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है और मां से कामना की जाती है कि मां अपनी कृपा सभी पर बनाए रखना। विसर्जन से पहले एक लाल साफ कपड़े से माता के चरणों को पोंछकर उसको अपनी सिर से स्पर्श करें और फिर धन के स्थान जैसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से साल भर कभी धन धान्य की कमी नहीं होगी और हर क्षेत्र में विजय होंगे।

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *