संजय सेठ ने छठ महापर्व पर 251 छठव्रती माताओं-बहनों के बीच सूप एवं दौरा का किया वितरण
लोक आस्था के महापर्व छठ पर सेवा, सहयोग और समर्पण मेरा सौभाग्य : संजय सेठ
RANCHI: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज धुर्वा में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर 251 छठव्रती माताओं एवं बहनों के बीच सूप एवं दौरा का वितरण किया।
इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत प्रतीक है।
यह महापर्व हमें आत्मसंयम, अनुशासन, स्वच्छता, पवित्रता, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।
भगवान भास्कर एवं छठी मैया की उपासना का यह पर्व समाज में सेवा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि छठव्रती माताओं एवं बहनों की सेवा और सहयोग का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव का भी जीवंत उदाहरण है।
श्री सेठ ने छठी मैया एवं भगवान भास्कर से समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह एवं जितेंद्र वर्मा, कामेश्वर सिंह, उमेश यादव, वीरेंद्र यादव, चंदन पटेल एवं दीपक लोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
