November 13, 2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

0
IMG-20261112-WA0019

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ,

आकर्षण का केंद्र होगा भगवान बिरसा मुंडा का रथ एवं प्रतिमा

RANCHI: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ कल धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जन्मस्थली उलिहातू से होगा।

पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया जाएगा।

उनके वंशज श्री सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगे।

इस तीन दिवसीय पदयात्रा का प्रमुख आकर्षण भगवान बिरसा मुंडा का भव्य रथ एवं उस पर स्थापित उनकी प्रतिमा होगी, जो धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पद्मभूषण  कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री  मधु कोड़ा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  नीलकंठ सिंह मुंडा, एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  समीर उरांव, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  सन्नी टोप्पो, प्रदेश प्रवक्ता  अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक  रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक  कोचे मुंडा, पूर्व विधायक  शिवशंकर उरांव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

उलिहातू से प्रारंभ होकर यह पदयात्रा एवं भगवान बिरसा मुंडा का रथ लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगा।

यहां पहले दिन की यात्रा का विश्राम होगा। इसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा आगे बढ़ेगी।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की यह पदयात्रा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्षों और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…