October 22, 2026

राजधानी राँची समेत पूरे झारखंड में अब ठंड का असर, सुबह-शाम कनकनी का अहसास

0
IMG-20261022-WA0024

RANCHI:  राजधानी राँची समेत पूरे झारखंड में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है।

सुबह-शाम कनकनी महसूस हो रही है।‌ कई इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन ठंड बढ़ सकती है।

राँची में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं, अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

22 और 23 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। राँची में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने से ठंड काफी बढ़ सकती है।

वहीं, 24 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और 25 अक्टूबर को 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान सुबह में धुंध और कुहासा छाए रहने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…