October 17, 2026

कोकर एचबी रोड दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद महुआ माजी ने किया उद्घाटन

0
IMG-20261016-WA0124

भव्य पंडाल और लेजर लाइट शो बना आकर्षण का केंद्र, मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

RANCHI:  राजधानी रांची के कोकर स्थित एचबी रोड में दुर्गा पूजा के अवसर पर तैयार भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज शाम सात बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया।

इस अवसर पर कोकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने सांसद का स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

इस वर्ष कोकर दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष थीम पर आधारित भव्य पंडाल तैयार किया गया है।

पंडाल की आकर्षक बनावट, विशेष विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है।

शाम ढलते ही पंडाल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं, समिति की ओर से आयोजित लेजर लाइट शो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

लेजर लाइट शो के दौरान रोशनी के विभिन्न रंगों और आधुनिक प्रकाश तकनीक के इस्तेमाल से पंडाल का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है।

मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ पंडाल की भव्यता और विद्युत सज्जा का भी आनंद ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में दुर्गोत्सव को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है।

समिति की ओर से पूजा आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

धार्मिक आस्था और आधुनिक साज-सज्जा का अनूठा संगम इस पंडाल को खास बना रहा है। उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उद्घाटन समारोह में नीरज शर्मा, सम्राट चटर्जी, सानु सरकार, कृष्णा कुमार, दीपक राय, केके वर्मा, राजेश जसवाल, अजय अग्रवाल, पीएन सिंह, आलोक मित्रा,

संजीव विजयवर्गीय, ज्योतिर्मय बसाक, उमेश शंकर राय, सुशील कुमार महतो, रमेश सिंह, पवन सिंघानिया, उत्कर्ष सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, गोपाल डी.जे., रितेश वर्मा, विक्की वर्मा, अवधेश सिंह, अरविंद कुमार,

मुकेश कुमार, इंद्रनाथ सिंह, राजेश वर्मा, बसंत कर्मकार, गोपाल सिंह, वाशिश सिंह, कृष्णा रजक, अंशु रजक, हर्ष, सोनू कुमार, गोविंद विश्वकर्मा, मीकू कुमार,

गोपी कुमार, अमित कुमार, राहुल वर्मा, राजेश कुमार, गोवर्धन प्रसाद, ओम कुमार, विजय ठाकुर,

ब्रह्मा कुमार यादव, अनमोल, गौतम, राजू यादव, टिंकू झा और नीरज तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह और धीरज सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…