September 18, 2026

रांची में FOGSI का राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, विशेषज्ञों ने साझा की सर्जरी की तकनीक

0
Screenshot_20260917_200347_Facebook

रांची में FOGSI का राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में महिला चिकित्सकों ने संभाली अहम जिम्मेदारी

RANCHI:  RIMS में 12 और 13 सितंबर को FOGSI Urogynaecology & Vaginal Surgery Conclave 2026 का आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश-विदेश से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यूरोगाइनकोलॉजी और वैजाइनल सर्जरी से जुड़ी नई तकनीकों और उपचार के तरीकों पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम की Organising Chairperson प्रो. डॉ. अर्चना कुमारी रहीं। उन्होंने कहा कि रांची में राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम की मेजबानी करना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा।

कार्यक्रम के पहले दिन लाइव सर्जरी और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में आठ चुनौतीपूर्ण वैजाइनल सर्जरी की गईं। इसके साथ ही PG डॉक्टरों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए चार हैंड्स-ऑन स्किल ट्रांसफर स्टेशन बनाए गए।

इनमें CPT, TVT/TOT, Shirodkar’s Cerclage और VVF Repair की जानकारी दी गई।

दूसरे दिन विशेषज्ञों के व्याख्यान, वैज्ञानिक चर्चा, पैनल डिस्कशन और सवाल-जवाब के सत्र आयोजित किए गए। इसमें देशभर से आए चिकित्सकों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन में महिला चिकित्सकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम की Organising Chairperson प्रो. डॉ. अर्चना कुमारी के साथ डॉ. सुमन सिन्हा, डॉ. कविता बनरवाल, डॉ. सुनीता झा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. वंदिता, डॉ. अंजना, डॉ. निर्मला, डॉ. श्वेता और डॉ. अर्चना पाठक सहित ROGS टीम की चिकित्सकों ने आयोजन में योगदान दिया।

डॉ. राश्मी प्रसाद का भी आयोजन में सहयोग रहा।

आयोजकों ने FOGSI अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल, सेक्रेटरी जनरल डॉ. सुवर्णा खडिलकर और उपाध्यक्ष डॉ. अंजू सोनी सहित सभी विशेषज्ञों, डॉक्टरों, PGs, प्रतिनिधियों, वॉलंटियर्स और सहयोगियों का आभार जताया।

आयोजकों के अनुसार, इस कॉन्क्लेव से चिकित्सकों को नई सर्जिकल तकनीकों को सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला। रांची में आयोजित यह कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…