विधानसभा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं OSD का RIMS की टीम द्वारा येलो फीवर टीकाकरण
RANCHI: विदेश यात्रा के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं दशरथ गागराई तथा विधानसभा अध्यक्ष के OSD विवेक कुमार मेहता का येलो फीवर (Yellow Fever) टीकाकरण RIMS, रांची की मेडिकल टीम द्वारा किया गया।
RIMS की टीम का नेतृत्व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अपर प्राध्यापक सह येलो फीवर वैक्सीनेशन के नोडल ऑफिसर डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया।
टीकाकरण निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल एवं आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि येलो फीवर एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है।
ऐसे देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए, जहां येलो फीवर का संक्रमण पाया जाता है अथवा प्रवेश के लिए येलो फीवर टीकाकरण प्रमाण-पत्र आवश्यक होता है, विदेश यात्रा से पूर्व निर्धारित समय पर येलो फीवर का टीका लगवाना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि RIMS द्वारा येलो फीवर टीकाकरण की सुविधा एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है,
- ताकि विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा एवं प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो सके। इस मौके पर झारखंड आईएमए के महासचिव डाॅ प्रदीप कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
