August 30, 2026

नेत्रदान केवल दो आँखों का दान नहीं है, बल्कि यह किसी व्यक्ति के जीवन में फिर से रोशनी जगाने का संकल्प: डाॅ सुनील कुमार

0
IMG-20260829-WA0040

रिम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 2026 के तहत नेत्रदान जागरूकता पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

RANCHI : राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त–08 सितंबर 2026) के अवसर पर राजकीय नेत्र अधिकोष, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO), RIMS, राँची द्वारा आज नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरूकता पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू, एमएमके हाई स्कूल, बरियातू के स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ मेडिकल एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नेत्रदान को महादान बताते हुए समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

🏆 प्रतियोगिता के विजेता

सर्वश्रेष्ठ पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए गए

🥇 प्रथम पुरस्कार – श्रेया कुमारी

CM School of Excellence, बरियातू

🥈 द्वितीय पुरस्कार – जशमनी कुमारी

MMK High School, बरियातू

🥉 तृतीय पुरस्कार – साक्षी कुमारी एवं आयुषी झा

CM School of Excellence, बरियातू

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, HOD, Regional Institute of Ophthalmology, RIMS, डॉ. राहुल प्रसाद एवं डॉ. दीपक लकड़ा द्वारा सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने कहा,

“नेत्रदान केवल दो आँखों का दान नहीं है, बल्कि यह किसी व्यक्ति के जीवन में फिर से रोशनी और आशा जगाने का संकल्प है।बच्चों और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज में जागरूकता के सबसे प्रभावी संदेशवाहक बन सकते हैं।

आज विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी नेत्रदान के महत्व को समझ रही है।

हमारा प्रयास है कि नेत्रदान का संदेश प्रत्येक परिवार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचे, ताकि मृत्यु के बाद भी हमारी आँखें किसी के जीवन को रोशन कर सकें।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करें तथा नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के दौरान “नेत्रदान महादान—किसी को दें नई पहचान” और “आपके नेत्र, किसी की रोशनी” जैसे संदेशों के माध्यम से नेत्रदान के महत्व को रेखांकित किया गया।

राजकीय नेत्र अधिकोष, RIO, RIMS राँची द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान आगे भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…