रिम्स में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान हाई टेक बनेगा: डाॅ इरफान अंसारी
रिम्स में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उदघाटन, कहा
झारखंड को रिम्स-2 की सौगात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से मिला है। तीन साल के अंदर रिम्स-2 बनकर तैयार होगा
RANCHI: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि रिम्स मे क्षेत्रीय नेत्र संस्थान हाई टेक बनेगा। यहां हाई टेक इलाज होगा। रेटिना ट्रांसप्लांट, कार्निवाल ट्रांसप्लांट सहित कई स्पेसियलिटी ट्रीटमेंट होगा। हमारे पास सारा सेट अप है। जो कमी है उसे पूरा किया जायेगा।
रिम्स परिसर मे शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उद्घाटन मौके पर उपरोक्त बातें कहीं।

मंत्री ने कहा कि इस संस्थान को 12 -13 वर्ष पहले ही शुरु हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हो सका। अब तक हजारो हजार मरीजों का इलाज हो जाता। खैर, कहावत है देर आये दुरुस्त आये। मुझे ही जनता को समर्पित करना था।
उन्होने कहा कि झारखंड को रिम्स-2 की सौगात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से मिला है। तीन साल के अंदर रिम्स-2 बनकर तैयार होगा। जहां किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट सहित कई सुपर स्पेसियलिटी ट्रीटमेंट की सुविधा फ्री मे होगा।
इसके साथ ही हम रिम्स का विकास कैसे तेजी से हो इसके लिए हम सब मिलकर काम करेगें।
मीडियाकर्मियों से अपील किया कि ऐसी खबरें न दे जिससे डॉक्टर्स का मनोबल टुटे। डाक्टर भगवान होते हैं। जब मरीज की हालत खराब होती है तो परिजन रोते दौडते डॉक्टर्स के पास आते हैं और कहते है डाक्टर साहब मरीज को बचा लो।
डॉक्टर्स मरीज के इलाज मे 100% देता है। मंत्री ने कहा कि रिम्स मे जल्द ही एक और एमआरआई मशीन लगायेंगे।
उन्होंन रिम्स के डॉक्टर को भी मरीजों के इलाज मे संवेदनशील बनने की सलाह दी।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स राज्य का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है और अच्छा कार्य कर रहा है।
रिम्स-2 के निर्माण के साथ साथ रिम्स का भी विकास किया जायेगा। रिम्स का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
इसे कैसे बेहतर बनाया जाय इसके कैपस को नया स्वरूप देने के लिए रिम्स शासी परिषद की बैठक मे हम सब मिलकर प्रयास करेगें। रिम्स का रिनोवेशन करने का निर्णय लिया गया है।
बहुत सारी सुविधा जो उपलब्ध नहीं है उसे उपलब्ध कराया जायेगा। आने वाले समय में और सुपर स्पेसियलिटी विभाग बनाये जायेगें।
कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के उद्घाटन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब झारखंड के मरीजों को आंख के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होने रिम्स-2 के निर्माण होने की खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी को बधाई दी।

उद्घाटन समारोह के आरंभ मे नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डाॅ सुनील कुमार ने स्वागत भाषण दिया।
वहीं रिम्स निदेशक डाॅ डीके सिन्हा और चिकित्सा अधीक्षक डाॅ हिरेन्द्र बिरुआ ने भी अपने उदगार व्यक्त किये।
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन डाॅ दीपक लकड़ा ने दिया।
समारोह मे काफी संख्या में चिकित्सक, मेडिकल छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। समारोह मे अपर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ शैलेश त्रिपाठी, डाॅ पीके भट्टाचार्य, डाॅ राहुल प्रसाद, डाॅ पंकज बोदरा, डाॅ शिव प्रिये, डाॅ पार्थो चौधरी, डाॅ शीतल मलुआ, डाॅ सुषमा, डाॅ निशिथ एक्का, डाॅ आनंद प्रकाश, डाॅ डीके झा, डाॅ जयप्रकाश सहित अन्य चिकित्सक शामिल हुए।
