पर्यावरण दिवस की याद में बच्चों ने रंगों से दिया हरियाली का संदेश

0
IMG-20260607-WA0030

RANCHI:  विश्व पर्यावरण दिवस की याद में आई-फा इंटरनेशनल रांची द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शगुफ्ता बानो, अंजुम एवं साधना शामिल थीं।

इस अवसर पर कला गुरु मोहम्मद साबिर हुसैन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा एक पेड़ लगाने का संकल्प करें चाहे वह गमला में हो या जमीन पर। कार्यक्रम में हुमायूं कबीर, शमा परवीन, अल्मा हसन सहित अन्य सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— सीनियर वर्ग में आयत ने प्रथम, एलिजा ने द्वितीय तथा हूमरा और महक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में जैनब प्रथम, महरीन द्वितीय तथा डेनियल और हानियां संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मोहम्मद साबिर हुसैन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…