राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

0
IMG-20260605-WA0040

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में, भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित

भाजपा प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

RANCHI: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर झारखंड भाजपा भावी कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी समीक्षा में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।

इसी निमित भाजपा प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने किया। इस बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लगाए गए सभी नेताओं से वृत एवं कार्यक्रमों की तैयारियों की पूरी जानकारी ली गई।

इसमें एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का कार्यक्रम, बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर , कैलाशपति मिश्र जैसे महापुरुषों के माल्यार्पण का कार्यक्रम,

कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सांसद विधायक की बैठक सहित अन्य सभी भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है।

कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। झारखंड भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कार्यकर्ता उनके स्वागत को आतुर हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, आभा महतो, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…