कांस्य पदक लेकर लौटी झारखंड कबड्डी खिलाड़ी का भव्य स्वागत एवम सम्मान

RANCHI : महाराष्ट्र वर्धा में संपन्न 51वी राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार झारखंड की टीम का कांस्य पदक लेकर रांची लौटने पर बिरसा मुंडा कबड्डी ग्राउंड में खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।
विदित हो कि जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने तेलंगाना को हराकर 40-15 अंक से विजयी घोषित किए गए।
विजयी टीम के खिलाडिय़ों में रांची से स्नेह थापा कोमल उरांव राधिका उरांव रीना धान शामिल थी ।
मौके पर रांची के जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संरक्षक समाजसेवी रमेश सिंह,
वरीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रांची विश्वविद्यालय के खेल कोऑर्डिनेटर संघ के संरक्षक डॉ राजेश कुमार गुप्ता,
संघ के महासचिव संजय कुमार झा, विजय सिंह, नीरज सिंह, पंकज कुमार, मृत्युंजय पाठक, ओम वर्मा, विनोद कुमार, राम प्रसाद उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।
कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष तपन रावत व कोषाध्यक्ष हरीश कुमार सिंह ने किया।
मौके पर प्रशिक्षक शिवसागर, प्रदीप तिर्की, आशीष कुमार, सम्मी कुमार, कुणाल कुशवाहा को भी राज्य कबड्डी संघ की ओर से सम्मानित किया गया।