ग्रामीण एवं सेवा बस्तियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराना है उद्देश्य : संजय सेठ

0
IMG-20260523-WA0015

आईआईटी मुंबई ने तैयार किया सिलेबस, संजय सेठ ने दी बस

एकल ग्रामोत्थान के द्वारा शुरू हुआ एकल ऑन व्हील्स का प्रथम बैच

RANCHI: रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने एकल अभियान ग्रामोथान फाउंडेशन द्वारा संचालित 49वें “Ekal On Wheels” के रांची के प्रथम बैच का शुभारंभ किया।

रक्षा राज्य मंत्री ने इस पहल को ग्रामीण एवं सेवा बस्तियों के बच्चों और महिलाओं तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

गौरतलब है कि दिनांक 3 मई 2026 को केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा इस अत्याधुनिक ई.ओ.डब्ल्यू परियोजना का उद्घाटन किया गया था। उसी क्रम में आज रांची में इसके पहले प्रशिक्षण बैच की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर उहोंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों एवं सेवा बस्तियों में रहने वाले बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण का समान अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने एकल अभियान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का अभिनव प्रयास है।

यह अत्याधुनिक बस रांची जिले के विभिन्न गांवों एवं शहरी सेवा बस्तियों में जाकर बच्चों एवं महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

बस में 3 माह का प्रमाणपत्र आधारित कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई द्वारा डिजाइन किया गया है।

बस में एक समय में 18 प्रशिक्षार्थियों के बैठने एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सीट पर लैपटॉप, कीबोर्ड एवं माउस उपलब्ध कराया गया है।

बस के भीतर एक बड़ा मॉनिटर भी लगाया गया है, जो प्रशिक्षक के लैपटॉप से जुड़ा रहता है, ताकि बच्चों को लाइव प्रशिक्षण दिया जा सके।

साथ ही दो तकनीशियन लगातार बच्चों को तकनीकी सहयोग एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस आधुनिक ई.ओ.डब्ल्यू बस की कुल लागत लगभग 55 लाख रुपये है। इसे रक्षा राज्य मंत्री की पहल पर रक्षा मंत्रालय के सीएसआर द्वारा प्रदान किया गया है।

इस बस का संचालन एकल अभियान ग्रामोथान फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…