सदर अस्पताल मे मनाया गया विश्व हीमोफिलिया दिवस

0
IMG-20250501-WA0034

सभी हीमोफिलिक बच्चों को गहरे लाल रंग का स्कूल बैग पुरस्कार स्वरूप दिया गया

RANCHI: हीमोफिलिया सोसाइटी रांची झारखंड के द्वारा विश्व हीमोफिलिया दिवस माह 2025के अवसर पर 25th वार्षिक सम्मेलन / रजत वर्ष समारोह का शुभारंभ किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सी के शाही,निर्देशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रीतिबाला सिंह डीन राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची, डॉ एच पी नारायण,

डॉ प्रभात कुमार सिविल सर्जन रांची, डॉ गोविंद जी सहाय,एवं डॉ राजीव मिश्रा जी विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग रिम्स रांची थे! प्रमुख वक्ता डॉ अभिषेक रंजन जी रुधिर रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल रांची, डॉ पी चौधरी शिशु रोग विशेषज्ञ,

डॉ स्वाति शर्मा जी दांत रोग विशेषज्ञ, रिम्स,डॉ पुष्पांजलि जी, रिम्स,डॉ सुषमा कुमारी जी, विभागाध्यक्ष रुचिर केंद्र रिम्स रांची,

चंद्र भूषण पाठक जी राष्ट्रीय सह सचिव सक्षम भारत,  सूर्यमानी जी उप निर्देशक दिव्यांग व्यक्तियों के कौशल विकास,

पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), रांची योगेश जी उप निदेशक NCSC-DA रांची, डॉ डी मुंडा रिम्स आदि थे।

सिंह जी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी NHM रांची आदि थे।
साथ ही प्रेस मीडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद थे!इस वर्ष का समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षण, प्रशिक्षण, रोजगार,पुर्नवास पर केन्द्रित था।

यह Emicizumab Factor VIII mimic के बिना संभव नहीं है।

सभी हीमोफिलिक बच्चों को गहरे लाल रंग का स्कूल बैग पुरस्कार स्वरूप दिया गया बच्चे बहुत खुश थे और बिना किसी डर के खेल कूद रहे थे।।

बच्चों के माता पिता भी निश्चिन्त थे क्योंकि पिछले एक साल से नई दवा एमिसिजुमाब के कारण किसी को भी ब्लीडिंग नहीं हुई है।
ये कार्यक्रम सदर अस्पताल रांची और हीमोफीलिया सोसायटी रांची के संयुक्त प्रयास से सदर अस्पताल के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

दुमका, गिरिडीह समेत अनेक जिलों से पेशेंट और अभिभावक आए। सबकी मांग थी कि रांची सदर अस्पताल जैसी सुविधा उनके जिलों में भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों