कला, संस्कृति और स्वदेशी का अनूठा संगम होगा यह आयोजन : संजय सेठ

0
IMG-20260409-WA0035

रक्षा राज्य मंत्री के मार्गदर्शन में संपन्न होगा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव और स्वदेशी मेला

झारखंड सहित देशभर के कलाकारों का होगा महाजुटान, लोककलाओं की प्रस्तुति होगी

स्वदेशी उत्पादकों को मिलेगा निःशुल्क स्टॉल

RANCHI:  रांची लोकसभा क्षेत्र के कलाकारों और स्वदेशी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के साथ सशक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए 01, 02 और 03 मई को ऑड्रे हाउस में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव और स्वदेशी मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इसका आयोजन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में होगा। महोत्सव की घोषणा आज रक्षा राज्य मंत्री ने की और इसे कला, संस्कृति और स्वदेशी का अनूठा संगम बताया।

इसे लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री सेठ ने कहा कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 का आयोजन 01, 02 और 03 मई 2026 को रांची में किया जा रहा है।

इस आयोजन में रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चे, युवा, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिक अपनी सहभागिता निभाएंगे।
ऑड्रे हाउस में होने वाला यह भव्य आयोजन कला, संस्कृति और स्वदेशी का अनूठा संगम होगा।
हमारी संस्कृति और स्वदेशी ही हमारा आधार है।

इसलिए  पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव ही इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

उनकी प्रेरणा से ही यह सांस्कृतिक महोत्सव और स्वदेशी मेला आयोजित हो रहा है।

इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के 50 से अधिक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी अपनी सहभागिता निभाएंगे।

इस पत्रकार वार्ता में पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी, वरिष्ठ नाट्य कलाकार  अजय मलकानी, श्रीमती पूनम आनंद,  मुकेश काबरा,  एसडी सिंह, पवन बजाज, ऐश्वर सेठ,  रमेंद्र कुमार, नीरज चौधरी मौजूद रहे।

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में 6 विधाओं की प्रतियोगिता होगी। इसमें 10 से 17 वर्ष की आयु के प्रतिभागी जूनियर वर्ग में और 18 वर्ष से अधिक की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग में भाग ले सकेंगे।
इन विद्याओं में होगी प्रतियोगिता :
◾ग्रुप लोक नृत्य
◾ग्रुप शास्त्रीय नृत्य
◾ जनजातीय नृत्य
◾स्किट (लघु नाटक)
◾सामूहिक गायन
◾ बैंड प्रतियोगिता

सामूहिक गायन की दो श्रेणियाँ होंगी —
1. अर्धशास्त्रीय / लोक / देशभक्ति गीत
2. वेस्टर्न / फ्यूज़न म्यूज़िक बैंड.
इस तीनों दिन देशभर के शास्त्रीय लोकनृत्य, झारखंड के जनजातीय लोक नृत्य, भजन संध्या सहित कई सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

यह महोत्सव तीनों दिन सुबह 9 बजे से रात्रि के 9 बजे तक चलेगा। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतियोगिता होगी।

शाम 6 बजे के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, विजेताओं को पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

श्री सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 1, 2 और 3 मई को आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव एवं स्वदेशी मेला में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप दिया जाएगा।
इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों को विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा।

मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्थान केवल उन लोगों को दिया जाएगा जो स्वयं अपने उत्पाद का निर्माण करते हैं।
इस स्वदेशी मेले में झारखंडी स्वदेशी उत्पाद, झारखंड की पारंपरिक वेशभूषा, झारखंडी खानपान और मिलेट यानि मोटा अनाज को विशेष रूप से प्रदर्शित और प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…