विजेता वही बनता है जो हार को स्वीकार कर उसे अपनी शक्ति में बदलने का काम करता है : संतोष गंगवार

0
IMG-20260328-WA0004

28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता
सम्पन्न, झारखंड को डबल इवेंट के बालक और बालिका वर्ग में दो काँस्य पदक

RANCHI:  28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हो गयी।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखण्ड के माननीय राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि विजेता वही बनता है जो हार् को स्वीकार कर उसे अपनी शक्ति में बदलने का काम करता है, उन्होंने एक सफलतम आयोजन के लिए आयोजको की भूरी भूरी प्रशंसा की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश टिम के पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन डबल वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने दोनों ही वर्गो में काँस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया.
राज्यपाल ने
इस अवसर पर उपस्थित झारखंड के पदक विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान किया जबकि श्रीमती रोशनी खलखो, मेयर रांची ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये।

क्वार्ड बालक वर्ग :
स्वर्ण – हरियाणा
रजत – महाराष्ट्र
कांस्य – गोवा
काँस्य -झारखंड

क्वार्ड बालिका वर्ग :
स्वर्ण – बिहार
रजत – दिल्ली
कांस्य – हरियाणा
कांस्य –झारखंड
इस अवसर पर  बाबु कावलेकर -प्रेसिडेंट,सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, नरेश कुमार, सेक्रेटरी सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ,श्री किशोर कुमार -कोषाध्यक्ष सेपक टकरा फेडरेसन ऑफ़ इंडिया, सुनील सूर्यांत -चेयरमैन सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड ,  उदय साहू- प्रेसिडेंट सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड,चंचल भट्टचार्य,शिवेंद्र दुबे,

मिथलेश साहू, विभूति भूषण अमर,श्री मनोज महतो,  राजकुमार जैन,  सुहीद घोष, श्री राजीव रंजन,  संजय साहू,  बुल्लू गोप, उमा पालित, कुणाल साह,संदीप कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, कौशिक दत्ता, सुमित घोषाल,संजय साहू, कुमुद रंजन,कृष्णा महतो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

झारखंड टिम ने दो दो काँस्य पदक पर जमाया कब्ज़ा

इस प्रतियोगिता में कुल 24 खिलाडी और कोच के साथ भाग लें रहें झारखंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

और अन्य वर्गो में संघर्ष पूर्ण हार के बाद डबल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए काँस्य पदक जीता।

इस दल के कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…