यूक्रेन जंग के बीच पीएम मोदी कीव पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया स्‍वागत

0

कीव। रूस और यूक्रेन में ढाई साल से जंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन पहुंच गए हैं। वे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए थे। 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद मोदी भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वे यहां 7 घंटे बिताएंगे। यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।

पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को जब रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में जी-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।

The post यूक्रेन जंग के बीच पीएम मोदी कीव पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया स्‍वागत appeared first on aajkhabar.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *