सरकार चुनावी योजनाओं से जनता को फिर छलने का प्रयास कर रही है:सुदेश महतो

0

आजसू पार्टी का पाकुड़ में आयोजित मिलन समारोह सम्पन्न, समाजसेवी अज़हर इस्लाम ने थामा पार्टी का दामन

RANCHI/PAKUR:  पाकुड़ में राजनीतिक परिवर्तन जरूरी है। इस परिवर्तन के वाहक बनेंगे पाकुड़ के युवा। 50 साल में जो विकास नहीं हुआ वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे।

पाकुड़ ने जिन्हें लंबे समय तक चुना वही यहां की जनता की सुविधा और सम्मान को दांव पर लगाते रहे।

एक बार फिर सरकार चुनावी योजनाओं से जनता को छलने का प्रयास कर रही है। सरकार की नीति एवं नियत दोनों संदेह के घेरे में है।

झारखंड और झारखंडियों के अस्मिता को धूमिल किया है। वर्तमान सरकार ने जनमत का अनादर किया।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पाकुड़ स्थित हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित मिलन समारोह में कही।

इस दौरान समाजसेवी अज़हर इस्लाम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि सरकार में नम्बर दो की हैसियत वाले मंत्री दो नम्बरी बन गए। उनके यहां काम करने वालों के यहां से करोड़ों रुपए मिले हैं।

भला यह कैसी व्यवस्था है? यह लोग जनता के हक को छीनकर अपनी विरासत बनाने में लगे हैं। जनता योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाइन में खड़ी परेशान है।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और अराजकता से जनता त्रस्त है। सत्ता पर बैठे लोगों ने जनता के विश्वास को तोड़ा है।

जनता के साथ और विश्वास को एकत्रित कर वर्तमान राजनीतिक हालात को बदलने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता।

विकास का वादा कर सत्ता में आई इस सरकार ने राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया है। सरकार ने झारखंड का बहुत नुकसान किया है, इन्हें इसका जवाब देना होगा।

पार्टी में शामिल हुए अज़हर इस्लाम का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पाकुड़ के युवा अज़हर के साथ हैं।

युवा शक्ति ही पाकुड़ को विकास के उजियारे की ओर ले जा सकती है। अज़हर लोगों के बीच रहकर उनके दुःख सुख के साथी रहे हैं।

उनके आने से पार्टी को मजबूती और पाकुड़ को नई उम्मीद मिलेगी।

मौके पर अज़हर इस्लाम ने कहा कि आजसू ने हमेशा विकास को महत्व दिया है।

तुष्टिकरण की राजनीति की जगह गरीबों, वंचितों और शोषितों के हक और अधिकार की लड़ाई आजसू ने लड़ी। हर मुद्दे पर राज्य के युवाओं की आवाज़ बने हैं सुदेश महतो।

झारखंड के विकास को लेकर उनके स्पष्ट विजन से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूँ।

इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव जोनाथन टुडू, संजय रंजन,

खालिद खलील, अजय सिंह, तरुण गुप्ता, नजरुल हसन हासमी, सचिव दीपक मंडल, पाकुड जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम, साहेबगंज जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय, दुमका जिलाध्यक्ष सुजीत मुर्मू, गोड्डा जिलाध्यक्ष सुरेश महतो, देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, जामताड़ा जिलाध्यक्ष राजेश महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इन्होंने ली सदस्यता
बदरुल सेख (जिला परिषद), मुखतार सेख (मुखिया), बेनिकांत मराण्डी (मुखिया), अजय मुर्मू (मुखिया), बिपिन सरदार (मुखिया),

बरकी हेम्ब्रेम (मुखिया), मनोज किस्कू (मुखिया), बापी खान (मुखिया), सुसोना मराण्डी (मुखिया), हजिकुल सेख , (उप  मुखिया),

आब्दुल हामीद (उप  मुखिया), इनाजामुल हक़ (उप  मुखिया), संभु यादव (उप  मुखिया), सफिक रहमान (उप  मुखिया), सुनील टूडू (ग्राम प्रधान), पोलुस मुर्मू (ग्राम प्रधान),

हाईदार आली(उप प्रमुख ), पंचायत समिति गियासुदीन सेख, गौतम रजक, जलालुदीन सेख, फाईमुल सेख, नासिरुदीन सेख, आसिम अकराम,

एसारुदीन सेख, असिम अकराम, नुरईस्माल सेख, रफीक अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, संतोष कुमार ठाकुर, कटीमय सोम, पतरास, राज्जक सेख, हजरत,

शुनील, रेजाउल, मुस्ताक सेख (पूर्व मुखिया) कामाल माल (पूर्व मुखिया), मानिक हांसदा (पूर्व मुखिया), मो. आजहारुल (पूर्व मुखिया), आताल शेख,

जामाल शेख, जेकेर अली, माफिकुल आलम, आलीदा बीबी, साजिदा बीबी, मोहबुल शेख, अली अकबर, नईमुद्दीन, यूसुफ, सेफआजुद्दीन, ईमान, नामाजूल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *