रांची विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवारी के लिए डॉ अभिषेक रामाधीन ने बाबूलाल मरांडी से किया विनम्र आग्रह

0

RANCHI : झारखंड के प्रसिद्ध  ईएनटी सर्जन और समाजसेवी डॉ अभिषेक रामाधीन ने राँची की जनता की सेवा के लिए चिकित्सा के साथ  साथ राजनीति मे आने का निर्णय लिया है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा से काफी प्रभावित है। मोदी जी उनके रोल मॉडल है।

भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतो और अनुशासन को डॉ रामाधीन ने छह वर्ष पूर्व ही आत्मसात कर लिया था। और बीजेपी का सच्चा सिपाही के रूप मे कार्य भी कर रहे है।

डॉ रामाधीन झारखंड मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे राची विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवारी के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लिखित पत्र देकर विनम्र आग्रह किया है।

पत्र के माध्यम से बताया है कि मै डॉक्टर अभिषेक रामाधीन MBBS, MD (USA), MS ENT, FARS (USA), FIANO (Italy), MRCS – I (UK) एक चिकित्सक हूँ।

विगत छः वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता और चिकित्सा प्रकोष्ठ, झारखण्ड प्रदेश का संयोजक के रूप मे कार्यरत हूँ।

 

छः वर्ष पूर्व अमेरिका से अपनी नौकरी त्याग झारखण्ड के लिए कुछ करने के भाव से मैं अपने गृह प्रदेश झारखंड लौटा।

मुझे भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

पार्टी के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में मैंने पार्टी को शक्तिशाली बनाने के लिए यथासंभव प्रयास किया।

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव मे रांची विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में मेरे नाम पर विचार का विनम्र आग्रह है।

रांची की बहुत सारी संस्थाओं से मै सक्रिय रूप से जुड़ा हूँ तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों से मेरा अच्छा संपर्क है।

मैं झारखण्ड चैंबर का महासचिव भी रह चुका हूँ तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वर्तमान उपाध्यक्ष भी हूँ।

मेरा एक अपना हॉस्पिटल है तथा इसके माध्यम से समाज की जितनी सहायता हो सकती है,उसका पूर्ण प्रयास करता हूँ।

मेरे जैसे एक शिक्षित युवा, निष्ठावान, कर्मठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को विधायक का टिकट देने से पार्टी को शक्ति मिलेगी तथा समाज को बहुत अच्छा संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *