ओडिशा और झारखंड भले ही अलग राज्य, लेकिन दोनों एक जानः मोहन चरण माझी

0

झारखंड में पिछले 4 वर्षों से चर रही कठपुतली की सरकार, हेमंत सरकार का हो अंत

राज्य में उड़िया शिक्षकों का मानदेय 3 से 6 हजार रुपये किया जाएगा, बकाया भी दिया जाएगा

आयो गोगो दीदी योजना से महिलाओं के खाते में 2100 रुपये देगी भाजपा सरकार
RANCHI: कोल्हान प्रमंडल के जगरनाथपुर में आयोजित परिवर्तन सभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली से उनका स्वागत किया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झारखंड की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा और झारखंड दो अलग राज्य होते हुए भी एक जान के जैसे हैं।

अखंड राज्य में कभी ये दोनों राज्य एक हुआ करते थे।

जेएमएम, कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा औऱ कहा कि पिछले चार वर्षों से झारखंड में कठपुतली की सरकार चल रही है। आशा है कि मां दुर्गा आने वाले चुनाव में इनका नाश अवश्य करेंगी।

उन्होंने किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां खेतिहरों किसानों की न्यूनतम मासिक आय मात्र 4,400 रुपया है, यह देश में सबसे कम है।

इसके लिए राज्य की हेमंत सरकार जिम्मेदार है, इसलिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।

श्री माझी ने झारखंड में उड़िया भाषा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में उड़िया भाषी लोग दोयम दर्जे की हालत में हैं।

इनको ऊपर उठाने का दायित्व हेमंत सरकार की है, लेकिन झारखंड में उड़िया भाषा उपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यहां शिक्षकों की बहाली न कर उड़िया भाषा को विलुप्त करने का प्रयास कर रही है।

उड़िया भाषा को विलुप्त करने का हेमंत सरकार एक षडयंत्र रच रही है।

मोहन माझी ने आगे कहा कि झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनानी है।

भाजपा की डबल इंजन सरकार जो कहती है वह करती है।

कुछ महीने पहले ही ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी, वहां भाजपा ने जो वादे किए उसे पूरा कर रही है।

यह हमारे ओडिशा में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की 136 स्कूलों में उड़िया शिक्षकों का निवेदन को स्वीकार करते हुए उनका मानदेय वृद्धि करते हुए 3 से 6 हजार किया जाएगा, शिक्षकों का बकाया पैसा भी दिया जाएगा।

यहां के उड़िया छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक भी दिया जाएगा, स्कूल भवन भी बनाये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी सभी को एकसाथ मिल कर भाजपा की सरकार लानी होगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं के खाते में आयो गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *