झारखण्ड के 13 वे मुख्यमंत्री के रूप मे हेमंत सोरेन ने शपथ ली

0

RANCHI: झारखण्ड के 13 वे मुख्यमंत्री के रूप मे गुरूवार की शाम पांच  बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में हेमंत सोरेन ने शपथ ली।

मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद  से आज से राज्य मे हेमंत राज की शुरुआत हो गयी।

झामुमो सहित सभी इडि गठबंधन के नेताओ और कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर दौड गयी है।

सभी एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाये दे रहे है।

और शुभचिंतको के बीच मिठाईया बाटी जा रही है।

हेमंत सोरेन को राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलायी।

उल्लेखनीय है कि शाम लगभग चार बजे  शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन का काफिला अपने विधायको और सहयोगी दलो के नेताओ के साथ राजभवन पहुंच गया था।

हेमंत सोरेन के साथ पूर्व मंत्री बेबी देवी, बादल पत्रलेख, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह,

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी,

सांसद सरफराज अहमद सहित कई नेता राजभवन पहुंचे थे। हेमंत सोरेन अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

जल्द ही हेमंत सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करेगे। झामुमो सहित सहयोगी दलो कांग्रेस, राजद के विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *