जनता ने सरकार को मौका दिया और सरकार ने सिर्फ धोखा दिया : सुदेश महतो

0

चूल्हा खर्चा देने का वादा करने वाली सरकार अब चुनाव खर्चा देने की बात कह रही है

 रांची में आयोजित मिलन समारोह में कई युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन

RANCHI : जनता ने सरकार को अपना बहुमूल्य मत देकर जनसेवा का मौका दिया था लेकिन सरकार ने जनता से वादाखिलाफी कर उन्हें धोखा दिया है।

पिछ्ले चुनाव में बड़े बड़े वादों की पोटली लेकर जनता के समक्ष जाने वाली सरकार पांच सालों में एक भी वादे को धरातल पर नहीं उतर पाई। जेएमएम के लिए विकास का अर्थ परिवार का विकास है राज्य के विकास से इनका कोई वास्ता नहीं।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कही।

मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया।

सुदेश महतो ने कहा कि हर साल दो हजार रुपए चूल्हा खर्च देने की बात कहने वाली सरकार अब अपने कार्यकाल के अंतिम महीने में जनता को चूल्हा खर्च की जगह चुनाव खर्च देने की बात कह रही है।

यह जनता को भ्रमित करने की एक और साजिश है। राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किसानों और खेती को मजबूत करने की आवश्यकता है।

खेत खाली न रहे और खेतों में 7 महीने तक खेती हो इसकी तैयारी है।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का विकास हमारी प्राथमिकता है।

तुष्टिकरण नहीं विकास की राजनीति हमारी पहचान। चंदनकियारी अपने विचार और विवेक पर चलेगा।

अपने दायित्व और जवाबदेही को समझे चूल्हा प्रमुख। राज्य में आवश्यक नेतृत्व परिवर्तन में सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहम।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, महासचिव खालिद खलील, लखन महतो, राजीव कुमार, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ महतो,

संजय चक्रवर्ती, नेमचंद महतो, बाटुल राय, कार्तिक गोराई, प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो, जिला प्रधान सचिव तपन सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रांची में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, युवा समाजसेवी निर्मल उरांव समेत कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

रांची के बोड़ेया स्थित गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में सम्पन्न।

इस दौरान केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवा समाजसेवी निर्मल उरांव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की वर्तमान परिस्थिति ने सभी लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

राजनीति चिंतन का माध्यम है। यदि आपका चिंतन राज्य के हित के लिए है तो आपके साथ लोग जुड़ेंगे और आपका साथ भी देंगे।

नवीन सोच और नवीन ऊर्जा के साथ हमें मिलकर आगे बढ़ना है। पार्टी में शामिल हुए निर्मल उरांव का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी आजसू पार्टी।

गरीबों शोषितों और वंचित की आवाज़ बनकर काम करने की आवश्यकता। अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत को संजोने और आगे बढ़ने की जिम्मेदारी युवाओं पर है।

सार्वजनिक जीवन में कदम रखने पर आपको और आपकी टीम को बधाई।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले निर्मल उरांव ने कहा कि समाज की समस्याओं को करीब से जनता हूँ और इन समस्याओं को दूर करने के लिए आजसू से बेहतर कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

सुदेश महतो द्वारा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के साथ ही खेल को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्य सराहनीय है।

राज्य के विकास और युवाओं के कल्याण के प्रति उनके सोच से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करूंगा।

इन्होंने ली सदस्यता : ऋषभ मेहता, उज्ज्वल साहु, कुणाल निखिल समेत सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मिलन समारोह में आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, रांची महानगर महासचिव रमेश गुप्ता,

वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, सुनील यादव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, टी के मुखर्जी, खुशबू हेंब्रम इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *