डाॅ आनन्द जगनाणी को मिला लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड
RANCHI: पूर्वांचल मध्यकालीन आयुर्विज्ञान एवं राँची पेडिकाॅन के सह आयोजन में राँची के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, डाॅ आनन्द कुमार जगनाणी को उनकी अप्रतिम एवं निरन्तर सेवा के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट एवार्ड (स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र एवं दुशाला) से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि डाॅ जगनाणी ने रिम्स, राँची तत्कालीन आर.एम.सी.एच. से एम.बी.बी.एस. (आयुर्विज्ञान स्नातक) एवं राँची विश्वविद्यालय से शिशु रोग में स्नातकोत्तर किया है।
उन्होनें झारखण्ड एवं तत्कालीन बिहार सरकार में भी अनवरत सेवा प्रदान किया है।
वे महाविद्यालय में समर्पित एवं लोकप्रिय शिक्षक रहे हैं।
उनकी ख्याति एवं नवजात शिशु चिकित्सा में रुचि उल्लेखनीय है।
उन्होंने आई.ए.पी. के विभिन्न पदों पर समय-समय पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वर्तमान में वे एन.एन.एफ. (राँची शाखा) के अध्यक्ष हैं।
उन्होंने स्थानीय, प्रादेशिक, आँचलिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयुर्विज्ञान सम्मेलनों में व्याख्यान प्रस्तुत किया है।
उनके कई आलेख भी प्रकाशित हुए हैं।
उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उनको पायनियर एवं शिशु शिरोमणि विशेषज्ञ सम्मान से भी अलंकृत किया गया है।
यह हर्ष का विषय है कि डाॅ आनन्द कुमार जगनाणी को पुनः सम्मानित करते हुए लाइफटाइम एचीवमेंट एवार्ड प्रदान किया गया है।