डीपीएस रांची ने 35वां स्थापना दिवस मनाया

0

रांची डीपीएस को सफलता की नई मुकाम हासिल कराना डॉ राम सिंह का उद्देश्य रहा

RANCHI: दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची का 35वां स्थापना दिवस आज बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इसके बाद संगीत विभाग के प्रतिभाशाली शिक्षकों द्वारा मधुर प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने इस अवसर के लिए एक सामंजस्यपूर्ण स्वर सहित गायन किया।

अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के. झा ने 35वें स्थापना दिवस के इस मील के पत्थर के महत्व और स्कूल की प्रतिष्ठित विरासत को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व प्रचार्य डॉ. राम सिंह 22 फरवरी 2014 से 29 जून 2024 तक रांची डीपीएस में प्राचार्य के रूप में अपना योगदान दिये।

उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षाज्ञान मिल सके, इसके अलावा खेल कूद व वैज्ञानिक सोच की प्रवृत्ति सहित समग्र विकास विकसित करने के लिए हमेशा अग्रसर रहे।

उनकी मेहनत, आत्म विश्वास व कर्तव्य निष्ठा के बदौलत विद्यार्थियों ने सफलता की नई-नई इबारत रची।

पूर्व प्रचार्य डॉ. सिंह का इस स्कूल को सफलता की नई मुकाम हासिल कराना उद्देश्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *