कांग्रेस नेतागण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर प्रसन्नता एवं खुशी जाहिर की

0

RANCHI: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर प्रसन्नता एवं खुशी जाहिर की है।
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा एक साजिश के तहत भाजपा और केंद्र की सरकार ने लोकसभा चुनाव के पूर्व हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवाया ताकि सरकार की बदनामी हो।

और लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिले, लेकिन भाजपा का हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का दांव उल्टा पड़ गया।

और लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा को आशातीत सफलता नहीं मिल पाई।

माननीय उच्च न्यायालय के आज के फैसले से राज्य एवं देश की जनता का विश्वास न्यायालय एवं लोकतंत्र पर प्रगाढ़ हुआ है।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राज्य की जनता केंद्र सरकार एवं भाजपा के द्वारा एक चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से खासा नाराज थे।

और आज भी है, वक्त आने पर जनता पाई पाई का हिसाब लेगी।

कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा लाख कोशिशों के बावजूद मुख्यमंत्री के ऊपर भ्रष्टाचार के कोई आरोप सामने नहीं आए।

जमीन की चैटिंग दिखाने वाले लोग आज धाराशाही हो गए हैं।

राज्य की जनता यह समझ चुकी है कि भ्रष्टाचार का षड्यंत्र रचने वाले लोग मुख्यमंत्री को सिर्फ बदनाम करना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *