कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ,  लाल किशोर नाथ शाहदेव एवम डॉ राजेश गुप्ता का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त

0

RANCHI: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी  गुलाम अहमद मीर जी के अनुमोदन उपरांत

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार (1) आलोक कुमार दुबे (2)  लाल किशोर नाथ शाहदेव (3) डॉ राजेश गुप्ता, को सम्यक् विचारोपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने यह उम्मीद जताई है कि पार्टी के उक्त तीनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के विचार-धारा पर पूरी दृढ़ता से कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपनी निष्ठापूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *