साइकिलिंग, योगासन और वुशु में रांची बना ओवरआल चैंपियन, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
🏆राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 🏆
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 अंतर्गत तीन खेलो के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
🥇 राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत कल रेसलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जायेगा सम्मानित
RANCHI: राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत आज वुशु, योगासन और साइकिलिंग के नतीजे जारी हुए।
रेसलिंग का फाइनल मैच कल होगा।
कल ही रेसलिंग के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
आज वुशु, साइकिलिंग और योगासन के सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
रेसलिंग प्रतियोगिता के नतीजे कल फाइनल मुकाबलो के बाद जारी किये जाएंगे।
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी समेत शेष अन्य खेलो के मुकाबले दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 के बाद होंगे।
साइकिलिंग के नतीजे, रांची तीनो आयु वर्गों में पदक विजेता बना
अंडर 19 साइकिलिंग प्रतियोगिता में रांची 116 अंको के साथ पहले पायदान पर रहा, जबकि पांकुड 38 अंको के साथ फर्स्ट रनरअप और सरायकेला खरसांवा 28 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में 76 अंको के साथ रांची पहले पायदान पर रहा, जबकि 15 अंको के साथ पांकुड फर्स्ट रनरअप, पश्चिमी सिंघभूम 12 अंको के साथ सेकंड रनरअप रहा।
अंडर 14 साइकिलिंग प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंघभूम 16 अंको के साथ विजेता बना, जबकि सरायकेला खरसांवा 11 और रांची 10 अंको के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहा।
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड योगासन प्रतियोगिता, रांची का हर आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड बालिका वर्ग एकल योगासन प्रतियोगिता में सरायकेला खरसांवा की मामोनी महतो ने अंडर 14 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
अंडर 14 बालिका वर्ग एकल प्रतियोगिता में कोडरमा की तनुश्री ने रजत और रांची की रिया कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग समूह प्रतियोगिता में रांची ने स्वर्ण पदक और साहिबगंज ने रजत पदक जीता।
अंडर 14 बालक वर्ग समूह योगासन प्रतियोगिता में रांची ने स्वर्ण पदक और चतरा ने रजत पदक प्राप्त किया है।
अंडर 17 बालिका वर्ग एकल योगासन प्रतियोगिता में रांची की काजल कुमारी ने स्वर्ण पदक, पूर्वी सिंघभूम की मुप्रिया घोष ने रजत और पश्चिमी सिंघभूम की दीक्षा सोनकर ने कांस्य पदक जीता है।
अंडर 17 बालक वर्ग एकल योगासन प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंघभूम के अदित सोनकर ने स्वर्ण पदक, रांची के दुर्गेश कुमार ने रजत और रांची के कृष्ण कन्हैया गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया है।
अंडर 17 बालिका वर्ग समूह योगासन प्रतियोगिता में रांची को स्वर्ण पदक, धनबाद को रजत और गोड्डा को कांस्य पदक मिला है।
अंडर 17 बालक वर्ग समूह योगासन प्रतियोगिता में रांची को स्वर्ण पदक, धनबाद को रजत और गढ़वा को कांस्य पदक मिला है।
अंडर 19 बालिका वर्ग एकल योगासन प्रतियोगिता में पलामू की प्रीती कुमारी को स्वर्ण पदक, देवघर की सानिया को रजत और पश्चिम सिंघभूम की मोनिका चेरवा को कांस्य पदक मिला है।
अंडर 19 बालक वर्ग एकल योगासन प्रतियोगिता में पूर्वी सिंघभूम के अमित कुमार को स्वर्ण पदक, रांची के संगम कुमार को रजत और रांची के अमन गुप्ता को कांस्य पदक मिला है।
अंडर 19 बालिका वर्ग समूह योगासन प्रतियोगिता में कोडरमा को स्वर्ण पदक, रांची को रजत और साहिबगंज को कांस्य पदक मिला है।
अंडर 19 बालक वर्ग समूह योगासन प्रतियोगिता में रांची को स्वर्ण पदक और धनबाद को रजत पदक मिला है।
अंडर 19 बालक और बालिका वुशु प्रतियोगिता रांची ओवरआल विजेता
प्रथम -रांची (12 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज )
द्वितीय -रामगढ़ (3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज )
तृतीय -हजारीबाग (1 गोल्ड, 4 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज )
अंडर 17 बालक और बालिका वुशु प्रतियोगिता रांची ओवरआल विजेता
प्रथम -रांची (11 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज )
द्वितीय -हजारीबाग (3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज )
तृतीय -रामगढ़ (1 गोल्ड, 5 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज )