प्रधानमंत्री की मन की बात है जन जन की आवाज: संजय कुमार जायसवाल

0

RANCHI: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने अपने बूथ संख्या 26 पर पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ता एवं मतदाता के साथ मन की बात सुना।
संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ने 29 सितंबर 2024 को अपने 10 साल पूरे कर लिये।

यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो 2014 में शुरू हुआ और अब यह देशभर के लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है।

हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं और देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं।

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने अपने 114वें एपिसोड में देशवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार देश के करोड़ों श्रोता हैं।

प्रधानमंत्री जी की मन की बात में नई-नई जानकारियां हासिल होती है एवं प्रेरणा का संचार होता है।

इस मन की बात में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल महानगर उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह युवा मोर्चा जिला के मंत्री शुभम जायसवाल सुखदेवनगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल ओम प्रकाश अविनाश राय बबीता देवी सरला देवी सविता देवी पुष्पा देवी नाम याद करना होगा।

तो प्रिंस राय उज्जवल राय आनंद गुप्ता संतोष चौधरी सहित कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख एवं मतदाता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *