प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का नेशनल जीजू कहे जाने पर रिएक्शन

0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और फेमस अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। प्रियंका से शादी के बाद भारत में भी निक की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हो गई है। वो एयरपोर्ट पर हो या फिर किसी इवेंट में निक जहां भी जाते हैं लोग उन्हें जीजू कहना शुरू कर दिया। आज निक इंडियन फैंस के ‘नेशनल जीजू’ बन गए। ऐसे में अब खुद निक ने बताया कि आखिर फैंस उन्हें ‘नेशनल जीजू’ क्यों बोलते हैं। यही नहीं निक ने भी बताया कि जब फैंस उन्हें इस नाम से बुलाते हैं तो वो कैसा फील करते हैं।

शादी होता ही मिला ‘नेशनल जीजू’ का टैग
निक जोनस ने हाल ही में जिमी फॉलन के ‘द टुनाइट शो’ का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। ऐसे में निक ने ‘नेशनल जीजू’ बनने पर भी रिएक्ट किया। निक ने कहा कि जिस दिन उन्होंने प्रियंका से शादी की उसी दिन ‘नेशनल जीजू’ हैशटैग बन गया था। निक ने प्रियंका से एक दिसंबर 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। आज निक और प्रियंका की एक बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

निक बोले- मैं इंडिया का बड़ा भाई
इसी दौरान निक जोनस ने आगे अपने ‘नेशनल जीजू’ के टैग को लेकर कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि मेरी शादी प्रियंका से हुई है। शादी होते ही हैशटैग बनना शुरू हुआ तो उस टाइम मैं ‘नेशनल जीजू’ था। अब जीजू का मतलब है बड़ी बहन का पति, इसलिए मैं इंडिया का बड़ा भाई हूं।’ यही नहीं ‘द टुनाइट शो’ के होस्ट ने भारत में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की एक क्लिप भी चलाई। इस क्लिप में निक के भाई जो जोनस और केविन जोनस ने उनका परिचय ‘जीजू’ के रूप में कराया था, जो कि काफी दिलचस्प रहा।

अंबानी की शादी में आए थे नजर
निक जोनस और प्रियंका जोनस हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। प्रियंका ने अपनी फिल्मों के गानों पर जमकर ठुमके लगाए तो निक भी ने भी इस शाही शादी का पूरा आनंद लिया। उनके कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *